भोपाल। एक ही परिवार के 4 लोगों के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। एक सिविल इंजीनियर ने अपने पूरे परिवार के साथ आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि परिवार आर्थिक तंगी से परेशान होकर यह कदम उठाया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रवि ठाकरे पुत्र लक्ष्मणराव ठाकरे (55) सहारा एस्टेट में परिवार के साथ रहते थे। रवि सिविल इंजीनियर था और एक निजी फर्म में काम करता था। रवि, पत्नी रंजना ठाकरे (50) पुत्र चिराग ठाकरे (16) और बेटी गुंजन ठाकरे (14) के साथ रहता था। शनिवार सुबह पड़ाेसियाें ने रवि के घर का हृदय विदारक दृश्य देखकर पुलिस काे सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। जांच करने पर पाया कि रवि ठाकरे और उसके बेटे चिराग की मौत हाे चुकी थी। पत्नी रंजना और बेटी गुंजन की हालत गंभीर बनी हुई थी। पुलिस ने तत्काल मां-बेटी काे अस्पताल में भर्ती करा ढिया है। पुलिस ने मौके से टाइल्स काटने वाला खून से सना कटर और कीटनाशक की शीशी बरामद की है। मन जा रहा कि पहले पति-पत्नी ने मिलकर अपने ही बच्चों का टॉइल्स कटर से गला काटा फिर दोनों ने जहर का सेवन कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी साईंकृष्ण थाेटा, एएसपी राजेशसिंह भदौरिया, एसडीआेपी अमित मिश्रा मौके पर पहुंच गए थे। प्रारंभिक जांच में पता चला कि नौकरी छूट जाने के बाद परिवार गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा था। संभवत: इसी वजह से परिवार के मुखिया रवि ठाकरे ने इस तरह का आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, रोजाना की तरह शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे तक घर का कोई सदस्य नहीं उठा। इस पर पड़ोसियों को शंका हुई। उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा तो दंग रह गए। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चारों को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने रवि और उनके बेटे चिराग को मृत घोषित कर दिया। वहीं पत्नी रंजना और बेटी गुंजन को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पत्नी रंजना ने पुलिस को दिए बयान में घटना के पीछे आर्थिक स्थिति और अवसाद को वजह बताया है।
00 टाइल्स काटने के कटर से बेटे-बेटी का काटा गला
मिसरोद थाना प्रभारी निरंजन शर्मा के अनुसार रवि ठाकरे सिविल इंजीनियर हैं, सहारा सिटी में रहते हैं। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे थे। रात को 2 बजे के करीब सोते समय टाइल्स काटने के कटर से उन्होंने बेटे चिराग का गला काटा। इन लोगों ने बच्ची का भी गला काटना चाहा लेकिन उस समय कटर चलना बंद हो गया था। इसके बाद दोनों ने जहर पी लिया। बच्चे और बच्चे की मां को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल भिजवा दिया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आर्थिक तंगी की वजह से उन्होंने सुसाइड किया है। घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में उन्होंने आर्थिक तंगी का उल्लेख किया गया है।
00 आर्थिक स्थिति खराब हुई तो घरेलू झगड़े बढ़े
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से रवि ठाकरे की नौकरी चली गई थी। उनकी पत्नी का डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। पत्नी घर से ही ब्यूटी प्रोडक्ट्स को बेचने का काम करती थी लेकिन कुछ समय से वो काम भी बंद था। परिवार की आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही थी जिससे घरेलू झगड़े भी बढ़ते जा रहे थे। इससे परेशान रवि ने पहले कटर से बेटे चिराग और बेटी गुंजन का गला रेता और उसके बाद रवि और उसकी पत्नी रंजना ने जहर खा लिया। इसके बाद रंजना ने खुद पड़ोस में रहने वाले एक शख्स को इसकी जानकारी दी जिसने पुलिस को कॉल किया। जब पुलिस घर पहुंची तो वहां पूरा परिवार बेहोशी की हालत में मिला. उनके पास ही ज़हर की बोतल और खून से सना ब्लेड कटर पड़ा हुआ था।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
