सरगांव- योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण के प्राग्ट्य दिवस के उपलक्ष्य में श्री रामरूप दास महात्यागी जी महाराज के सानिध्य में श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। ग्राम परसवानी के भक्तों की टोली संकीर्तन करते हुए टोकरी बालकृष्ण लिए हुए वासुदेव की जीवंत झांकी के साथ शिवनाथ नदी को पार कर द्वीप क्षेत्र में प्रवेश कर पुरे द्वीप क्षेत्र का भ्रमण,बालकृष्ण की टोली के द्वारा दही हांडी तोड़कर पुरे द्वीप क्षेत्र को कृष्ण रंग में रंग दिया।
इसके पूर्व दोपहर में आसपास के गांवों के महिला एवं पुरुष भजन टोलियों के द्वारा संगीतमय भजन की प्रस्तुति दी गई। जो कि मध्यरात्रि तक अनवरत रूप से चलता रहा। अर्धरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के पश्चात पूजन,आरती के पश्चात भोग प्रसादी के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर शांताराम जी,जीवन लाल कौशिक, मनीष मिश्रा, मनीष अग्रवाल, भोलाशंकर अग्रवाल, गोपाल सिंह ठाकुर, भगवती प्रसाद मिश्र सहित बड़ी संख्या में परसवानी, अकोली,देवाकर, ठेलकी, बासीन, मदकू, बड़ियाडीह के ग्रामीण सम्मिलित हुए।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
