बिलासपुर। सिरगिट्टी पुलिस ने आदतन अपराधी से चोरी की तीन मोटरसाइकिल जब्त की है। आरोपी पहले ही हत्या, मारपीट और चोरी का आरोपी रह चुका है।

सिरगिट्टी पुलिस ने बाइक चोरी के मामले का पर्दाफाश करते हुए आदतन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तीन बाइक बरामद किया गया । पता चला कि शातिर चोर अलग-अलग जिलों में जाकर वाहन चोरी किया करता था। पुलिस द्वारा वाहन चोरों के खिलाफ जारी अभियान के तहत संदिग्ध बदमाश पृथ्वीराज सिंह उर्फ मोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पहले भी वह हत्या, चोरी और मारपीट के मामले में बिलासपुर और दुर्ग के विभिन्न थानों में गिरफ्तार हो चुका है। सिरगिट्टी क्षेत्र में लगातार चोरियां होने से पुलिस को उस पर संदेह हुआ , जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने मोटरसाइकिल चोरी की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने तीन मोटरसाइकिल भी जब्त किया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
