
बिलासपुर। सड़क निर्माण में देरी और बस्ती के अंदर भारी वाहनों की आवाजाही से परेशान कोटा के नागरिकों ने गुरुवार को नाका चौक में चक्काजाम कर दिया। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आंदोलनकारी सड़क से हटे। अधिकारियों ने लोगो को आस्वस्थ किया कि सड़क का निर्माण शीघ्र पूरा किया जाएगा वे सुबह और शाम को भाई वाहनों को प्रवेश नही दिया जाएगा।

थका देने वाली सड़क निर्माण की प्रक्रिया ऊपर से भारी वाहनों की आवाजाही से कोटा के नागरिक भारी आक्रोशित थे। प्रशासन से इस संबंध में कई बार शिकवा शिकायत हो चुकी थी, लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। जिसके कारण कोटा आक्रोशित नागरिकों ने चार दिन पहले चक्काजाम की चेतावनी देते हुए प्रशासन को आगाह कर दिया था। लिहाजा तय कार्यक्रम के अनुसार कोटा के लोग सुबह 11 बजे से ही नाका चौक में एकत्रित होने लगे थे। कुछ ही देर में वहां पर सैकड़ो लोग उपस्थित हो गए और रास्ता रोक दिया। जिसके कारण लोगो की आवाजाही रुक गई और सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। कोटा के निवासियों के आक्रोश को देखते हुए एसडीएम आनन्दरूप तिवारी के साथ एसडीओपी पुलिस बल के साथ सक्रिय हो गई। लोगों की मांग को देखते हुए पीडब्ल्यूडी के एक एसडीओ को बुलाया गया। आंदोलनकारियों के साथ अधिकारियों की चर्चा शुरू हुई तो लोग सड़क निर्माण और भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने पर अड़ गए। घंटेभर की बातचीत के बाद अधिकारियों ने आंदोलनकारियों को सप्ताहभर के अंदर सड़क मरम्मत करने का आस्वासन दिया साथ ही सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक ऒर शाम 4 बजे से लेकर रात 10 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का आस्वास दिया। इसके बाद ही आक्रोशित कोटा के नागरिक सड़क से हटे और वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। इसके बाद भी लगभग ढाई घंटे तक कोटा के मुख्यमार्ग में ट्रैफिक जाम रहा और लोग जहां के तहां फंसे रहे। गौरतलब है कि रतनपुर से कोटा होते हुए 50 किलोमीटर लंबी सड़क बन रही है। लेकिन सड़क निमार्ण में हो रही देरी के कारण लोग परेशान हो चुके है। जब सड़क निर्माण शुरू हुआ था तब कहा गया था कि दो साल में निर्माण पूरा हो जाएगा। लेकिन पांच साल होने को है अभी भी सड़क निर्माण अधूरा है। इसके अलावा सड़क निर्माण में ठेकेदार और एडीबी के अधिकारियों ने जमकर भ्रष्टाचार किया है। यही कारण है कि अभी सड़क का लोकार्पण नही हुआ है और कई स्थानों पर सड़क उखड़ने लगी है। डेढ़ सौ करोड़ रुपए की लागत से बन रहे ये सड़क का ठेकेदार ने सत्यानाश कर दिया है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 12, 20266 किलो गांजा के साथ दो बहनें गिरफ्तार, नाम बदल – बदलकर बेचते थे गांजा
बिलासपुरApril 12, 2026खनिजों के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 2 हाइवा व 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चोरी करके बेच रहे थे रेत, मुरुम और गिट्टी
बिलासपुरApril 12, 2026बिलासपुर रेलवे जोन ने बेचा ₹303.47 करोड़ रुपए का कबाड़, बनाया इतिहास
बिलासपुरApril 10, 2026महिला को टोनही बोलने वाली एक महिला और एक युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
