बिलासपुर। आठ गांव के ग्रामीण और वहां के सरपंचों ने कोल वाशरी खोले जाने का विरोध कर रहे है। इसी मामले को लेकर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर दिया। अधिकारियों की समझाइश पर सरपंचों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और कोलवाशरी खोले जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

महावीर कोल वाशरी प्राइवेट लिमिटेड को कोल वाशरी एवं रेलवे साइडिंग के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रकिया को निरस्त करने की मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट के सामने पहुंच गए। भीगते पानी में कलेक्टर से सीधे मुलाकात की मांग पर ग्रामीण अड़े रहे। हालाकि ग्रामीणों से मिलने के लिए एक अधिकारी को भेजा गया। लेकिन ग्रामीणों ने कलेक्टर से मिलने की मांग पर अड़े रहे। लेकिन पुलिस बल के पहुंचने पर ग्रामीण थोड़े शांत पड़े। बाद काफी समझाइश के बाद यह तय हुआ कि 8 लोग अपनी बात रखने के लिए कलेक्टर के पास जायेगे। इस निर्णय के बाद प्रतिनिधि मंडल ने भू अर्जन प्रकिया को निरस्त करने की मांग रखी। मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गई। भीड़ के चलते सड़क जाम हो गई, सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यातायात को व्यवस्थित करने के लिए पहुंची पुलिस की टीम को यातायात व्यवस्थित करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। इससे बेपरवाह आंदोलनकारी कलेक्ट्रेट के सामने में बड़ी संख्या में सड़क पर ही बैठ गए। कलेक्टर से सीधे मिलने की मांग पर ग्रामीणों ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। भीड़ कलेक्ट्रेट परिसर में जाने लगी। इस पर नियम के टूटने की आशंका पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। इसके बाद मामला शांत हुआ। अधिकारियों की समझाइश पर 8 गांवो के सरपंच कलेक्टर से मिले। सरपंचों ने जनसुनवाई से लेकर सभी प्रकिया को अवैध बताया। कोलवाशारी के लिए भू अर्जन की प्रकिया को तत्काल रोकने की मांग रखी है। इसे नहीं मना गया तो चक्काजाम समेत उग्र आंदोलन करने की सहेतवनी दी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
