बिलासपुर। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी के आदेशानुसार, ज़िला प्रभारी खिलेश देवांगन एवं हिमानी वासनिक के मार्गदर्शन में युवा नेता अभिनेष बोले के नेतृत्व में बिलासपुर युवा कांग्रेस ने एन॰एम॰पी॰ का विरोध करते हुए नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।

केंद्र सरकार की राष्ट्रीय मुद्रीकरण कार्यक्रम के विरोध में मंगलवार को युवा कांग्रेस बिलासपुर ने प्रदर्शन किया। अभिनेश लल्लन बोले के नेतृत्व में किए गए इस प्रदर्शन के दौरान युवकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन के माध्यम से मोदी सरकार के मंशा पर सवाल खड़ा किया। अभिनेश बोले ने बताया कि आजादी के बाद के 70 साल में देश की जो भी पूंजी बनी उसे मोदी सरकार द्वारा बेचा जाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बताया गया कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे रूट, स्टेडियम, वेयरहाउस, पावर ग्रिड व पाइप लाइन जैसी सरकारी संपत्तियों को निजी क्षेत्र को देने की पूरी तैयारी कर रही है। इसे लेकर विरोध शुरू हो गया है। मंगलवार को जिला युवा कांग्रेस के नेता अभिनेश लल्लन बोले के नेतृत्व में गांधी चौक में नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया ।
युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों के अनुसार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन (एन एमपी) प्रोग्राम की शुरुआत कर दी है बीएसएनएल व एमटीएनएल जैसी संस्थानों के बाद मोदी सरकार ने एक साथ रोडवेज देश की रीढ़ कहीं जाने वाली रेलवे गैस की पाइप लाइन पैट्रोलियम पाइपलाइन वेयरहाउसिंग को भी बेचने की पूरी व्यवस्था करनी है इसी मुद्दे पर युवा कांग्रेस द्वारा आज गांधी चौक पर नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय सिंह चौहान नीरज घोरे गणेश वर्मा हरीश कालसा नमन रात्रे सुनील केसरी अमन दीक्षित राहुल सूर्यवंशी आकाश मिश्रा वासु नामदेव धीरज साहू समेत सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
बिलासपुरNovember 2, 2026महादेव सट्टा एप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को CBI भारत लेकर आई, कई पुलिस अधिकारी भी आ सकते है CBI के रडार में
बिलासपुरNovember 1, 2026पटवारियों को हड़ताल खत्म कर तत्काल काम पर लौटने का अल्टीमेटम, नहीं लौटने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
