बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने एक बार फिर से मोटरसाइकिल चोर गिरोह को पकड़कर 4 नग मोटरसाइकिल बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से जब्त मोटर सायकिल की कीमत डेढ़ लाख रुपए से अधिक हैं।

नियमित जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि तीन युवक एक मोटरसाइकिल में सवार होकर उसे बेचने के लिए सरकंडा क्षेत्र में घूम रहे हैं। तुरंत एक टीम ने बहतराई चौक के पास घेराबंदी कर नितेश देवांगन, निखिल भारती और उनके एक नाबालिक साथी को पकड़ा गया, जिनके पास बजाज बॉक्सर क्रमांक सीजी 11 B 5 167 मौजूद था। इन लोगों ने उसे 18 अगस्त को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी खमतराई से चोरी किया था। इन्हीं लोगों ने अलग-अलग जगह से 3 और मोटरसाइकिल भी चुराए थे जिनकी कुल कीमत 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है। इन लोगों की निशानदेही पर 2 पल्सर, एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। जिनके नंबर प्लेट इन लोगों ने निकाल दिए थे। पकड़े गए आरोपियों की उम्र 18 और 19 साल है जबकि एक तो इनसे भी छोटा है। पुलिस ने चारों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
