बिलासपुर। रेलवे सुरक्षा बल ने दोवलड़कियों को मानव तस्करों से बचाया है। दोनों लड़कियां झारखंड की है और उन्हें कम करने के बहाने दूसरे राज्य ले जाया जा रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार 26 अगस्त को आर.तिर्की सहायक सुरक्षा आयुक्त (यात्री सुरक्षा) को सूचना मिली कि गाडी संख्या 08477 अप से 02 बालिकाओं को अन्य राज्यों में काम कराने हेतु जबरन ले जाया जा रहा है। सूचना भास्कर सोनी पोस्ट प्रभारी रेसुब पोस्ट बिलासपुर को प्राप्त होने के बाद मातहत बल सदस्यों के साथ उक्त गाडी को अटेण्ड कर चेक किया गया। लेकिन गाडी रवाना हो गई थी। घटना की सूचना आगे आरपीएफ पोस्ट पेण्ड्रा को दिया गया, आरपीएफ पेण्ड्रारोड ने अनूपपुर स्टेशन तक पूछताछ में मामला प्रथम दृष्टया मानव तस्कर से संबंधित होने की आशंका पर बालिकाओं को अनुरक्षण पार्टी बिलासपुर की मदद से गाडी संख्या 15159 सारनाथ एक्सप्रेस से बिलासपुर लाया गया। आरपीएफ पोस्ट बिलासपुर में बाल अधिकारी सहायक उप निरीक्षक एफ.आर.यादव द्वारा पूछताछ करने पर बालिकाओं ने अपना नाम क्रमशः 01. उम्र-16 वर्ष ग्राम-खरवागढा पो. जिला-सिमडेगा (झारखण्ड) , व 2. उम्र-17 वर्ष जिला-सिमडेगा (झारखण्ड) बताया तथा यह भी बताया कि अन्तोनी लुगुन पिता-मार्टिन लुगुन उम्र-32 वर्ष पता-टुकु टोली ग्राम-पैतानों जिला-सिमडेगा (झारखण्ड) के द्वारा दिल्ली ले जाया जा रहा है। मामले की हकीकत के लिए रेलवे चाईल्ड लाईन बिलासपुर के काउन्सलर अल्का फाॅक को उन दोनों नाबालिग लडकियों को सुपुर्द किया गया उनके द्वारा चाईल्ड वेलफेयर कमेटी बिलासपुर सरकंडा के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहाॅ समिति द्वारा जाॅच कर मामला मानव तस्करी एवं शोषण का होना पाया और एफआईआर कराने हेतु आदेशित किया गया। जिस पर थाना जीआरपी बिलासपुर द्वारा अपराध क्रमांक 00/36/2021 दिनांक 27.08.2021 धारा 363 भादवि दर्ज कर किया गया तथा मामला क्षेत्राधिकार पुलिस चौकी ओडगा जिला- सिमडेगा (झारखण्ड) का पाकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु स्थानांतरण किया गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
