रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धर्मांतरण के मुद्दे पर पलटवार करते हुए दावा किया है कि सबसे ज्यादा चर्च रमन सिंह के राज में बना है। वो किस मुंह से धर्मांतरण की बात करेंगे ? यदि कहीं जबरिया धर्मांतरण हुआ है तो बताएं उसके खिलाफ करवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को अमरकंटक रवाना होने के पहले हैलीपेड पर मीडिया से बात करते हुए धर्मांतरण के आरोपों पर बीजेपी के आड़े हाथों लिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा की “भारतीय जनता पार्टी की चिंतन शिविर की जो बातें मीडिया में देखने को मिली है, उससे लग रहा है कि वहां 15 साल के कुशासन पर चर्चा हो रही है। रमन सरकार के 15 साल के कार्यकाल को कटघरे में खड़ा किया गया है। उसी में धर्मांतरण की भी बातें आ रही है। भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में जितने भी चर्च बने हैं, आंकड़े उठाकर देख लीजिये, तो सबसे ज्यादा चर्च अगर बने हैं, तो वो भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में बने हैं। तो ये उलटा चोर कोतवाल को डांटे वाली बात हो गयी। आज वो सत्ता में नहीं है, तो वो सत्ता में वापसी के लिए धर्मांतरण का एक सहारा चाहिये, सबसे ज्यादा अगर चर्च बने हैं, तो वो भाजपा के शासनकाल में बने हैं। हमलोग अलग-अलग धर्म के लोग है, अलग-अलग जगहों पर निवास करते हैं, जहां जनसंख्या ज्यादा होती है, वहां आस्था के केंद्र बन जाते हैं। जहां हिंदू की बस्ती होगी, वहां मंदिर बनता है, जहां सतनामी की बस्ती है, वहां जैतखाम होता है, सिक्खों की बस्ती है तो गुरुदारा बन जाता है, मुस्लिम जहां ज्यादा है वहां मस्जिद बन जाता है और जहां ईसाई ज्यादा होते हैं, वहां चर्च बनता है। तो पहले समुदाय जाता है और फिर वहां धार्मिक केंद्र बनते हैं। भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में जितने चर्च बने हैं बस्तर में, वो आंकड़े उठाकर देख लीजिये। ये किस मुंह से धर्मांतरण की बात करते हैं और मैं पहले भी बोल चुका हूं, धर्म के मामले में संविधान में व्यवस्था है, कोई भी व्यक्ति स्वेच्छा से किसी भी धर्म को स्वीकार कर सकता है। अगर जबरिया धर्मांतरण हुआ है और ऐसा एक भी केस बताये तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
