बिलासपुर। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल आज 01 सितम्बर को दो दिवसीय दौरे पर गौरेला-पेंड्रा- मरवाही जिला के राजमेडगढ़ पहुंचे और वहाँ पर्यटन स्थल को देखा साथ ही पर्यटन की संभावनाओं पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव से जानकारी ली , आज मुख्यमंत्री अनूपपुर जिला में आदिवासी विश्वविद्यालय ( ओड़गी गांव में ) के हवाई पट्टी में लैंडिंग किये , जहां कांग्रेसजन ,पुष्पराज विधायक,और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया ,उनके स्वागत के लिए बिलासपुर से पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, ज़िला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, महापौर रामशरण यादव,ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, प्रदेश संयुक्त महामंत्री राजेन्द्र शुक्ला ,प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय,शहर महामंत्री धर्मेश शर्मा , मरवाही ज़िला अध्यक्ष मनोज गुप्ता अमोल पाठक,उत्तम वासुदेव ,संदीप शुक्ला , ने स्वागत किया, उसके बाद माननीय मुख्यमंत्री ने राजमेडगढ़ पहुंचकर सबसे पहले पूर्व मंत्री और कद्दावर आदिवासी नेता भँवर सिंह पोर्ट की प्रतिमा पर माल्यार्पण किये और स्थानीय लोगो से मिले ,माननीय मुख्यमंत्री शाम को अमरकंटक वापस आ गए और,मां नर्मदा में स्नान करने के बाद ,मन्दिर में दर्शन किये , माननीय मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम मध्यप्रदेश टूरिज्म के होटल में करेंगे , 02 सितम्बर को मरवाही विधायक के के ध्रुव के घर जाकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात करेंगे और अपनी श्रद्धांजलि देंगे ,विगत दिनों विधायक के के ध्रुव के पुत्र का असमायिक निधन हो गया था । उसके बाद माननीय मुख्यमंत्री रायपुर वापस लौट जाएंगे , उक्त जानकारी शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय को दी।


Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
बिलासपुरNovember 2, 2026महादेव सट्टा एप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को CBI भारत लेकर आई, कई पुलिस अधिकारी भी आ सकते है CBI के रडार में
बिलासपुरNovember 1, 2026पटवारियों को हड़ताल खत्म कर तत्काल काम पर लौटने का अल्टीमेटम, नहीं लौटने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
