बिलासपुर – पुलिस ने कोपरा डेम में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा ली है। जिसमें पुरानी रंजिश की वजह से आरोपियों ने प्लान बनाकर हत्या को अंजाम दिया है। हत्या करने के बाद आरोपियों ने साक्ष्य छुपाने के लिए पेट्रोल डालकर जलाने का भी प्रयास किया है।


मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह मृतक गौरव देशमुख पिता स्व . आकाश देशमुख उम्र 23 वर्ष निवासी बालाजी आवासीय परिसर उसलापुर की अधजली लाश ग्राम बहतराई खार कोपरा डेम के पास मिली थी, जिस पर थाना सकरी में अपराध दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान पता चला कि अनुराग सिंह राजपूत उर्फ अन्नू ठाकुर पिता विज सिंह राजपूत उम्र 33 वर्ष निवासी – वैष्णवी विहार उसलापुर, गोलूदास मानिकपुरी उर्फ अर्जुनदास पिता कन्हैयादास मानिकपुरी उम्र 30 वर्ष निवासी- अटल आवास ब्लाक -1 मकान नंबर 18 सकरी, अरमान टेंगवार पिता तुलाराम टेंगवार उम्र 20 वर्ष निवासी – बेलमुडी हिर्री और दो नाबालिग आरोपियों ने योजना बनाकर गौरव देशमुख की हत्या की है। आरोपियों के साथ मृतक से पुरानी रंजिश थी। लिहाजा सभी ने योजना बनाकर शराब पीने के बहाने आटों से कोपरा गए और मेड़ ले जाकर बेसबाल स्टीक, रिंग पाना, सर्जिकल ब्लेड से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दिया। हत्या करने के बाद साक्ष्य छूपाने की नियत से लाश पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी एवं घटना में प्रयुक्त हथियार व मृतक के पहने कपड़ो को प्लास्टिक की बोरी में भरकर हाईवे किनारे विभिन्न जगहों पर फेंक दिया जिसे उनकी निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है। प्रकरण में थाना प्रभारी सकरी उ.नि. प्रसाद सिन्हा , उनि एस.बी.एस. परिहार , प्र.आर राजेश्वर क्षत्री , आरक्षक जय साह , अभिजीत डाहिरे , मनीष साहू , मालिकराम साहू संजय बंजारे , तिग्गा , थाना सिविल लाईन से संजीव जागडे , अविनाश पाण्डेय एवं साइबर सेल से उनि प्रभाकर तिवारी , उनि मनोज नायक की विशेष भूमिका रही ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
