बिलासपुर। नगर निगम शहर में वरिष्ठजनों के लिए बापू की कुटिया का निर्माण करा रही हैं इसके तहत महापौर रामशरण यादव और सभापति शेख नजीरुद्दीन ने अगेय नगर शंकर दुर्गा मंदिर गार्डन व रमजानी बाबा दरगाह शेड गार्डन परिसर 2 जगह 10-10 लाख की लागत से “बापू की कुटिया ” का भूमि पूजन.किया गया। बापू की कुटिया मे वातानुकूलित वातावरण मे बूजूर्गो के बैठने के लिए कुर्सी, समाचार पत्र, पत्रिका लाईट की व्यवस्था रहेगी जहां बुजूर्ग बैठक, चर्चा आदि करेगें। इस दौरान महापौर यादव ने कहा कि शहर में वरिष्ठ नागरिकों के आमोद-प्रमोद के लिए बापू की कुटिया बनाई जा रही हैं। शहर के वृद्धजन अपने हम उम्र के साथ बापू की कुटिया में बैठकर अपना मनोरंजन व हास-परिहास कर सकें, इसके लिए कई सुविधाएं भी सुलभ कराई हैं। सुबह एवं शाम के बुजुर्गों को यहां कई सुविधा मिलेगी। योगा, आर्ट, ड्राइंग, डांस, जुंबा, पेंटिंग आदि क्लासेस, संगोष्ठी सहित सम्मान समारोह का आयोजन बापू के कुटिया में हो सकेगा। इस कुटिया में मनोरंजन व प्रति दिन समाचार पत्रों की उपलब्धता होगी। शहर के वृद्धजन व अन्य आयु वर्ग के लोग भी बापू की कुटिया से जुड़कर इसका लाभ उठा सकते हैं। इस अवसर पर MIC सदस्य अजय यादव, पुष्पेन्द्र साहू, जोन कमीश्नर प्रविण शुक्ला, निगम अधिकारि, प्रवीण शर्मा, मोहल्ले के नागरिक शाहिद कुरैशी, पी .आर यादव, अर्जुन सिंह, अनोक बिडीका, ठेकेदार राजन जायसवाल, सब इंजीनियर मेम, सब्बू, समीम, अनुराग व कालोनी के वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
