बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त बिलासपुर, मस्तूरी, बेलतरा विधानसभा के बूथ प्रबन्ध कमेटी के समन्वयक पूर्व विधायक और बिलासपुर जिले के प्रभारी चुन्नी लाल साहू ने ब्लाक अध्यक्षो के साथ बैठक की। बैठक में जिला शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, राजेन्द्र साहू, शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय सहित शहर के ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन, अरविंद शुक्ला, विनोद साहू, मोती ठारवानी, मस्तूरी ब्लाक अध्यक्ष नागेन्द्र राय, राजेन्द्र धीवर, बेलतरा ब्लाक अध्यक्ष झगरराम सूर्यवंशी, महेत्तर राम कश्यप, शामिल हुए, समन्वयक चुन्नीलाल साहू ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बूथ प्रबन्धन के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में समन्वयको की नियुक्ति कर दी है और मुझे तीन विधानसभा क्षेत्र बिलासपुर ,मस्तुरी, बेलतरा की जिम्मेदारी मिली है। बूथ प्रबन्ध के अंतर्गत बूथ, सेक्टर और जोन कमेटी बनाना है, साथ ही इन कमेटियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार के कार्यक्रमो को, योजनाओ को जनता तक पहुंचाना है। साथ ही बूथ मैनेजमेंट के माध्यम से बूथों को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि एक बूथ में 33 सदस्यीय कमेटी बनेगी, शहरी क्षेत्रों में प्रत्येक वार्ड को सेक्टर माना गया है, जिसमे 5 से 6 बूथ आएंगे, एवं 5-6 वार्ड मिलकर एक ज़ोन बनेगा, जिसमे लगभग 25 बूथ होंगे, चुन्नीलाल साहू ने बताया कि अक्टूबर तक बूथ, सेक्टर, जोन कमेटी तक बनाने के लिए समय निर्धारित है। बैठक में एल्डरमेन सुभाष ठाकुर, अशोक सूर्यवंशी,रामकुमार भोई आदि उपस्थित थे।


Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
