महिला सरपंच के घर चोरों का धावा, 20 लाख नगद और 35 तोला सोने के गहने पर किया हाथ साफ

बिलासपुर। जयराम नगर की महिला सरपंच के घर से चोरों ने 20 लाख रुपए नगद और 35 तोला सोने के गहनों पर हाथ साफ कर दिया है। सरपंच पति की शिकायत पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए है और जांच भी शुरू कर दी है।

मस्तूरी थाना क्षेत्र के जयराम नगर में महिला सरपंच के घर देर रात अज्ञात चोरों ने सोने की ज्वेलरी समेत करीब 50 लाख रुपए से अधिक के माल पर हाथ साफ कर दिया है। घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे। चोर कब और कैसे घुसे इस बात की तस्दीक फिलहाल पुलिस कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार जयराम नगर की सरपंच गिरिजा देवी अग्रवाल पति कमल अग्रवाल गांव की सरपंच है। शुक्रवार की दरमियानी रात घर के सदस्य सो रहे थे इसी बीच अज्ञात चोरों ने घर में प्रवेश किया और कमरों की तलाशी के बाद एक कमरे के लॉकर में रखे करीब 20 लाख रुए कैश और 35 तोला सोने की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है सोने के गहनों की मात्रा 35 तोला है। घटना की जानकारी शनिवार की सुबह अग्रवाल परिवार को लगी जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर मस्तूरी पुलिस व एडिशनल एसपी ग्रामीण रोहित झा पहुंच चुके हैं। चोरी की घटना को देख एएसपी के होश भी उड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि घर में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ जिसकी फुटेज मिलने के बाद पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने मैं आसानी हो सकती है। वही पुलिस डॉग पूरे क्षेत्र में घुमाया गया फिर भी कोई जानकारी नही मिली है। फिलहाल पुलिस परिजनों का बयान दर्ज कर रही है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *