बिलासपुर। सिविल लाइंस पुलिस ने फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह की महिलाऐं और पुरुष उन बुजुर्गों को अपना शिकार बनते थे जो शादी करने के लिए बेताब रहते थे। इस मामले में पुलिस ने 3 युवतियों और दो पुरुष को गिरफ्तार किया है।

एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मिर्जा असीम बेग पिता स्वं इस्ताईल बेग उम्र 72 साल सा0 मंझवापारा जरहाभाठा ने लिखित शिकायत किया था कि अखबार में छपे विज्ञापन के माध्यम से मेरिज ब्यूरो से सम्पर्क कर बात शुरु हुई जो रजिस्ट्रेशन के नाम पर 8500 रू लेकर एक महिला से बात कराया था, जो खुद को अजू यादव होना बताई। महिला ने पहले फोन कर लिव इन रिलेशन पर रहने की बात की, फिर बाद में अपने रिश्तेदारों के बिमारी का बहाना बनाकर कुल 120,500/- (एक लाख बीस हजार पांच सौ रूपये) ठग लिए। शिकायत पर अपराध पंजीबद्व कर मामले की जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर दीपक झा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मजू लता बाज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सनिप रात्रे ने आरोपीयों की पतासाजी के लिए तत्काल साइबर सेल व थाने से टीम बनाकर रवाना किया गया। प्रकरण में लोगों से पूछताछ एवं तकनीकि साक्ष्य के माध्यम से रिवाज मैरिज ब्यूरो के संचालक मनीष उर्फ मालिकराम को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने साथी अजय साहू, संगीता यादव, पूजा कोरी, रोशनी मानिकपुरी मिलकर रजिस्ट्रेशन के लिए असिम बेग को 8500 रू का रजि0 काउन्सलिग फीस बोलकर जमा कराया था और पूजा यादव अपने आप को अंजू बताकर बातों में फसाकर अलग-अलग बहाना बनाकर प्रार्थी से किस्तो में रकम लेकर ठगी को अंजाम देती थी। आरोपीयों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल, सिम, सीपीयू, लेपटाप, रजिस्टर एवं नगदी रकम 55000 रू आरोपीयों से जप्त किए गए है। साथ ही आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है। पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपीयों के द्वारा बुजूर्ग व्यक्ति एवं रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी को अपने जाल में फसाकर रकम की ठगी करते थे। दस्तावेज अवलोकन पर कई बुजुर्ग व्यक्ति के नाम मिले है जिसकी जांच की जा रही है। प्रकरण में विवेचना जारी है। उपरोक्त कार्यवाही में- सिविल लाइन टीआई शनिप रात्रे, निरी कलीम खान, निरी0 प्रदीप आर्या, उनि0 प्रभाकर तिवारी उनि मनोज पटेल, उनि मनोज नायक(साइबर सेल), उनि सागर पाठक, सउनि अवधेश सिंग, आर0 1148 सरफराज खान, आर0 1236 विकास यादव, म0आर0 आशा नेताम आरक्षक ईश्वरी कश्यप ,शंकुतला साहू (साइबर सेल), आर0 1404 तदबीर सिग, )की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
बिलासपुरAugust 1, 2026ये उसी मल्हार की सड़क है जिसका जिक्र देश के प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में किया था, अब दी है आंदोलन की चेतावनी
