रायपुर। रायपुर के डीडी नगर थाने में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया गया है। इधर मुख्यमंत्री ने कहा है की कानून से ऊपर कोई नही है चाहे वो मेरे पिता ही क्यों न हो।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल के खिलाफ डीडी नगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सर्व ब्राम्हण समाज की शिकायत पर धारा 153-अ और 505-ख के तहत रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। उनके ऊपर साम्प्रादियक भावना भड़काने और सामाजिक माहौल खराब करने का आरोप लगाया गया है। नंद कुमार बघेल के बयान के बाद से ब्राह्मण समाज आक्रोशित है। विपक्षी पार्टी बीजेपी भी लगातार नंद कुमार बघेल के बयान की कड़ी निंदा कर रही है और विरोध प्रदर्शन कर रही है। ब्राम्हण समाज भी खुलकर विरोध कर रहा है। लोग नंद कुमार बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एफआईआर दर्ज करने का आदेश देना पड़ा।
इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि विगत दिनों उनके पिता नंदकुमार बघेल द्वारा वर्ग विशेष के विरूद्ध की गई टिप्पणी उनके संज्ञान में आयी है। उनकी इस टिप्पणी से समाज के एक वर्ग की भावनाओं और सामाजिक सद्भाव को ठेस लगी है उनके इस बयान से उन्हें भी दुःख हुआ है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि मुझे सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से यह ज्ञात हुआ है कि ये बात कही जा रही है कि नंदकुमार बघेल पर इसलिये कार्यवाही नहीं होगी क्योंकि वे मुख्यमंत्री के पिता हैं। भूपेश बघेल ने यह स्पष्ट कहा है कि उनकी सरकार सभी को एक ही दृष्टि से देखती है। उनके पिता नंदकुमार बघेल से उनके वैचारिक मतभेद शुरू से हैं ये बात सभी को पता है।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि हमारे राजनीतिक विचार एवं मान्यतायें भी बिल्कुल अलग अलग हैं। एक पुत्र के रूप में मैं उनका सम्मान करता हूँ लेकिन एक मुख्यमंत्री के रूप में उनकी किसी भी ऐसी गलती को माफ नहीं किया जा सकता जो सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने वाली हो। उनकी सरकार में कोई भी कानून से ऊपर नहीं है फिर चाहे वो मुख्यमंत्री के 86 साल के पिता ही क्यों न हो। भूपेश बघेल ने कहा है इस सम्बंध में पुलिस द्वारा विधि सम्मत कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी । छत्तीसगढ़ सरकार हर जाति, हर धर्म, हर वर्ग हर समुदाय के लोगों के सम्मान और उनकी भावनाओं की कद्र करती है। सभी को एक समान महत्व देती है और सभी के मान सम्मान और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना अपना कर्तव्य समझती है। मुख्यमंत्री ने कहा है – हमारे लिए कानून सर्वोपरी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
