बिलासपुर। सीपत तहसीलदार तुलसी राठौर ने अपने ही अधिनस्थ काम करने वाले बाबू के खिलाफ थाने में शिकायत कर दी है। बाबू पर आरोप लगाया है कि वह उसे धमका रहा था और एक लाख रुपए की मांग कर रहा है। अब सवाल ये उठ रहा है कि ऐसे कितने बाबू है जो अपने अधिकारी को धमकाते है और रुपए की मांग करते है ? फिलहाल सीपत पुलिस ने बाबू के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।
तहसीलदार तुलसी राठौर की फटकार के बाद बाबू भारत सूर्यवंशी की मौत ने तूल पकड़ लिया है। अपनी नौकरी खतरे में देख तुलसी राठौर ने अपने अधीनस्थ काम करने वाले दूसरे बाबू बीपी मिश्रा के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कर दी है। अपने शिकायत में तुलसी राठौर ने कहा है कि मिश्रा बाबू उनके चेम्बर में आया और कहने लगे सारे तहसीलदार उसे रीडर बनाते है आप भी बनाओ या फिर एक लाख रुपए दो। यही नही अपने शिकायत में मिश्रा बाबू पर बदनाम करने का भी आरोप लगाया है। इसके बाद उन्होंने पूरे स्टाफ को चेम्बर में बुलाकर ईमानदारी से कम करने के निर्देश दिए थे। तहसीलदार की शिकायत पर सीपत पुलिस ने बीपी मिश्रा के खिलाफ धारा 384 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। अब इस मामले कौन दोषी है कौन दोषी नही है ये तो कोर्ट तय करेगी। लेकिन एक सामान्य से सवाल ये उठ रहा है कि ऐसे कितने तहसीलदार, SDM या उच्च अधिकारी हैं जिन्हें उनका बाबू धमकाता हो या अधिकारी से रुपए की मांग करता हो। तहसीलदार तुलसी राठौर द्वारा अपने बाबू पर लगाए गए आरोप से स्पष्ट हो गया है कि वो अपने आपको बचाने के लिए किस हद तक जा सकती है।
गौरतलब है कि शनिवार को तहसीलदार तुलसी राठौर भरत लाल सूर्यवंशी को चेम्बर में बुलाकर जमकर फटकार लगाई थी और जलील भी किया था। तहसीदार की फटकार से सदमे में आए भरत लाल सूर्यवंशी को रात 11 बजे हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। इसके बाद से सूर्यवंशी समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया है। समाज के लोग तहसीलदार के खिलाफ समाज के लोग FIR कराने की बात करने लगे है। इसकी जानकारी तहसीलदार को मिला तो पहले ही अपना बचाव करने के लिए दूसरे बाबू के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी और बाबू के ऊपर हास्यास्पद आरोप लगा दिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 6, 2026पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
