बिलासपुर। सभी लोगों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना काफी कारगर साबित हो रही है। दैनिक जरूरतों की चीजे खरीदने के लिए हाट बाजारों में आने वाले लोगों को अब दोहरा लाभ मिल रहा है। हाट बाजार में खरीदारी के साथ जरूरत के अनुरूप ईलाज की सुविधा भी मिल रही है। मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना जहां बुजुर्गाें के लिए वारदान है वहीं व्यस्त रहने वाले ग्रामीणों के लिए किसी उपहार से कम नहीं है। हर हफ्ते हाट बाजार क्लिनिक में जांच और ईलाज की सुविधा से ग्रामीणों को त्वरित रूप से स्वास्थ्य सुविधा मिली है।
विकासखण्ड मस्तूरी से 55 किलोमीटर दूर ग्राम भटचैरा में बुधवार को हाट बाजार आयोजित किया जाता है। इस साप्ताहिक बजाार में श्रीमती राजकुमारी यादव दैनिक जरूरतों की चीजों की खरीददारी के लिए आई थी। अचानक बाजार में ही उनकी तबीयत खराब हो गई। वहां मौजूद अन्य लोगों ने हाट बाजार क्लिनिक योजना के तहत आयोजित शिविर में उनका ईलाज करवाया। ग्रामीण चिकित्सा सहायक श्री गोविंद बंजारे द्वारा प्रारंभिक जांच में डायरिया के लक्षण पाए जाने पर उनका ईलाज किया गया। इससे श्रीमती यादव को त्वरित राहत मिली। उल्लेखनीय है कि शिविर में ग्रामीण चिकित्सा सहायक के साथ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक एवं फार्मासिस्ट भी उपलब्ध रहते है। हाट बाजारों में विभिन्न बीमारियों की जांच एवं ईलाज की सुविधा मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
बिलासपुरNovember 2, 2026महादेव सट्टा एप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को CBI भारत लेकर आई, कई पुलिस अधिकारी भी आ सकते है CBI के रडार में
बिलासपुरNovember 1, 2026पटवारियों को हड़ताल खत्म कर तत्काल काम पर लौटने का अल्टीमेटम, नहीं लौटने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
