चोरी की 12 मोटरसायकल के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों ने 22 बाइक चुराने का अपराध कबूला

बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने मोटरसायकल चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में चोर के अलावा खरीददार, मैकेनिक और कबाड़ी शामिल है। जिनसे अलग-अलग कंपनियों के 12 मोटरसायकल जब्त की गई है। आरोपियों ने पूछताछ में 22 मोटरसायकल चोरी करने की बात स्वीकार की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 6 सितंबर को मुखबीर से सूचना पर ओंकार रात्रे के गैरेज से चोरी की मोटरसायकल जप्त किया गया। उसके पास कई मोटर सायकल व गाड़ियो के खुले हुये पार्ट्स भी मिले। इस संबंध मे पूछताछ करने पर बताया कि साथी राजेन्द्र साहू मोटर सायकल को चोरी कर लाकर देता है। जिसका पार्ट्स खोलकर बेचते हैं। ओंकार रात्रे की निशानदेही पर राजेन्द्र साहू को पकडकर पूछताछ की गई तो पता चला कि बृहस्पति बाजार, कंपनी गार्डन और मेग्नेटो माल के आस-पास घुमकर मोटरसायकल चुराता था। फिर उसे बेचने के लिए ओंकार रात्रे को देता था। ओंकार रात्रे के द्वारा कुछ मोटर सायकल रघुनंदन ध्रुव को दिया था और आरोपी राजेन्द्र ने कुछ मोटरसायकल चोरभठठी के प्रमोद लोधी को दिया था। सभी मोटरसायकल के समान को खोलकर आरोपीयों के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेचता था। बिकने वाले पार्ट्स कबाडी फारूक को बेच देते थे। सभी आरोपियों से पूछताछ करने के बाद आरोपी 1.ओकांर रात्रे 2.राजेन्द्र साहू 3.रघुनंदन ध्रुव 4. फारूख 5. प्रमोद लोधी के खिलाफ धारा 41(1-4) जाफौ / 379,411,34 भादवि एवं थाना सिविल लाईन के 05 अन्य मामले धारा-379,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में- निरी0 शनिप रात्रे,उनि मनेाज पटेल,,उनि संजय बरेठ, सउनि अवधेश सिंग,सउनि मोहन साहू, सउनि मीना ठाकुर, प्रआर0151 अरविन्द सिंह, प्र0आर0 415 जगदीश राठौर, आर0 1148 सरफराज खान, आर0 1236 विकास यादव, 1023संजीव जांगडे, आर0 534 देवेन्द्र दुबे आर0 690 अविनाश पाण्डे, आर 41दिनेश कांत, आर0 841 रजनीकांत ओग्रे,आर0 1418 चन्द्रहास श्रीवास,आर0 अनुप नेताम आर0208 महेन्द्र सोनकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

00 आरोपीयों का नाम पता:-
1.राजेन्द्र साहू पिता भरत लाल साहू उम्र 38 साल साकिन बन्नाक चैक, थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ0ग0 (वाहन चोर)
2.ओकांर रात्रे पिता मदन रात्रे उम्र 28 साल साकिन बन्नाक चैक ,थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ0ग0 (मैकेनिक)
3.रघुनंदन ध्रुव पिता गणेश प्रसाद ध्रुव उम्र 45 साल साकिन बन्नाकडीह , थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ0ग0 (मैकेनिक)
4. प्रमोद पिता रामदीन लोधी उम्र 37 साल साकिन भाडम थाना कोटा जिला बिलासपुर छ0ग0 (मैकेनिक)
5. फारूख पिता महरूम ताज मोहम्मद उम्र 32 साल सा0 मिनीमाता नगर तालापारा ,थाना सि0 लाईन जिला बिलासपुर (खरीददार कबाडी )

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *