बिलासपुर। पुलिस को मुखबीर के सूचना मिला कि दो व्यक्ति एक सफेद रंग के ईको कार क्रमांक सीजी 22 जे 9957 में काफी मात्रा में अवैध रूप से शराब रख कर ग्राम दगौरी से बरतोरी की ओर जा रहे हैं। सूचना पर तत्काल टीम गठित कर दगोरी रेल्वे फाटक के पास जाकर नाकाबंदी कर वाहन को रोका गया। वाहन के चालक ने अपना नाम संतोष घृतलहरे निवासी कोदवा भाटापारा तथा उसके बगल में बैठा व्यक्ति अपना नाम शिवकुमार घृतलहरे निवासी कोदवा भाटापारा का बताया। जिनसे पुछताछ करने पर अवैध रूप से शराब रखना स्वीकार किया। जांच में आरोपी संतोष घृतलहरे के कब्जे से कपडे के दो अलग अलग थैले में रखा देशी मदिरा मसाला जिसमें 100-100 पाव 180 एमएल कांच की सीलबंद शीशी में देशी मदिरा मसाला भरी हुई कुल 36 बल्क लीटर कीमती 22000 रूप्ये तथा ईको कार क्रमांक सीजी 22 जे 9957 कीमती करीब तीन लाख रूपये तथा आरोपी शिवकुमार के कब्जे से कपडे के एक थैले में रखा 100 पाव 180 एमएल कांच की सीलबंद शीशी में देशी मदिरा मसाला भरी हुई कुल 18 बल्क लीटर कीमती 11000 रू जब्त किया गया। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। कार्यवाही में श्रीमान थाना प्रभारी पारस पटेल, एएसआइ एच0 आर0 वर्मा, प्रधान आरक्षक 441 धारा सिंह मरावी, 336 चोलाराम पटेल ,आरक्षक शशीकांत जायसवाल, राजकुमार पाटले , दिनेश पटेल का विशेष योगदान रहा।


00 गिरफ्तार आरोपी
1 संतोष घृतलहरे पिता कलाबृज उम्र 35 साल साकिन कोदवा थाना भाटापारा (ग्रामीण)जिला बलौदा बाजार
2. शिव कुमार घृतलहरे पिता रामजी घृतलहरे उम्र 26 साल साकिन कोदवा थाना भाटापारा (ग्रामीण)जिला बलौदा बाजार
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
