
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के बालोद जिले से जांच के लिए भेजे गए सेम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भोपाल से गुरूवार शाम प्राप्त रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि गई है। राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान ने इसकी जानकारी प्रदेश मुख्य सचिव सहित संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं को भी दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। सभी जिलों को हाई अलर्ट कर दिया गया है।
बालोद जिला स्थित जी.एस. पोल्ट्री फार्म गिधाली में कुक्कुट (चिकन) के 5 सेम्पल बीते 11 जनवरी को जांच के लिए राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भोपाल भेजे गए थे। जांच में पांचों सेम्पल एच-5 एन-8 एविएन इनफ्लुएंजा वायरस से ग्रसित पाए गए। सेम्पल की ट्रेकियल स्वाब एवं क्लोकल स्वाब की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पायी गई है। इसको लेकर राज्य के सभी जिलों को हाई अलर्ट कर दिया गया है। संचालक पशु चिकित्सक ने बताया कि भारत सरकार द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार संक्रमित फार्म से एक किलोमीटर परिधि क्षेत्र को संक्रमित क्षेत्र घोषित कर रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संक्रमित क्षेत्र में कुक्कुट पक्षियों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित किया जा रहा है। इसके साथ ही मनुष्यों एवं वाहनों के आवागमन को भी सीमित करने की कार्रवाई की जा रही है। बालोद के जीएस पोल्ट्री फार्म गिधाली के एक किलोमीटर से 10 किलोमीटर परिधि क्षेत्र को निगरानी क्षेत्र घोषित किया जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 26, 2026पत्नी की हत्या कर आँगन में जलाया, हड्डी को किया दफन, फिर थाने में लिखा दिया गुमशुदगी कि रिपोर्ट, लेकिन DNA रिपोर्ट से खुल गया राज
बिलासपुरAugust 26, 2026भोजली पर्व को देशभर में पहचान दिलाने का प्रयास, परंपरा बचाने महिलाओं ने उठाया बीड़ा
बिलासपुरAugust 25, 2026सावन के अंतिम सोमवार को जैताई मां की पावन धरा पर हुआ भव्य धार्मिक आयोजन
बिलासपुरAugust 25, 20262 हजार लोगों ने पीएम आवास का पैसा लिया लेकिन काम शुरू नहीं किया, अब होगी कार्रवाई, गांवों के सरपंच भी आए रडार में
