नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने 8 हाईकोर्ट में नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की है वहीं 5 हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस का अलग-अलग हाईकोर्ट में स्थानांतरण किया है। जारी आदेश के अनुसार आंध्रप्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरूप कुमार गोस्वामी बिलासपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस होंगे। वहीं, बिलासपुर हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस प्रशांत मिश्र आंधप्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बनकर जा रहे।
सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने 8 नए चीफ जस्टिस प्रमोट करने के साथ ही 28 जजों को ट्रांसफर करने की अनुशंसा की है।
इसी तरह कलकत्ता हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल को सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की है। अगर केंद्र सरकार ने कॉलेजियम की सिफारिश मान ली तो कुल आठ हाईकोर्ट को जल्द ही नए चीफ जस्टिस मिलेंगे।
00 इन्हें मिले आठ नए मुख्य न्यायाधीश
इलाहाबाद – राजेश बिंदल
कलकत्ता – प्रकाश श्रीवास्तव
आंध्र प्रदेश – प्रशांत कुमार मिश्रा
कर्नाटक – ऋतु राज अवस्थी
तेलंगाना – सतीश चंद्र शर्मा
मेघालय – रंजीत वी. मोरे
गुजरात – अरविंद कुमार
मध्य प्रदेश – आर. वी. मलीमठ
00 स्थानांतरित किए गए 5 मुख्य न्यायाधीश
अरूप कुमार गोस्वामी – आंध्र प्रदेश से छत्तीसगढ़
मो. रफीक – मध्य प्रदेश से हिमाचल प्रदेश
अकील कुरैशी – त्रिपुरा से राजस्थान
इंद्रजीत महंती – राजस्थान से त्रिपुरा
बिश्वनाथ सोमददर – मेघालय से सिक्किम
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
