रायगढ़। रायगढ़ के लैलूंगा से सनसनीखेज वारदात की सूचना आ रही है। यह एक कांग्रेस नेता और प्रतिष्ठित ब्यापारी और उसकी पत्नी की हत्या कर दी गई है। घर से लाखों रुपए के गहने और नगदी के गायब होने की जानकारी है। माना जा रहा है कि लूटपाट की नियत से घुसे चोरों ने ही हत्या की घटना को अंजाम दिया होगा।


लैलूंगा में कांग्रेसी नेता व प्रतिष्ठित व्यवसायी मदन मित्तल और उनकी पत्नी अंजू मित्तल का शव घर में मृत पाया गया है। प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार घर में डकैती की वारदात हुई है। लैलूँगा में बीती रात लैलूँगा के राइस मिल व्यापारी मदन मित्तल और उनकी पत्नि अंजू मित्तल की अज्ञात लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी। मौका ए वारदात से लाखों के जेवरात और नकदी रुपये घर से लेकर भाग गए। आशंका जताई जा रही है कि कुछ लोग राईस मिलर व्यापारी मदन मित्तल के घर मे चोरी की नीयत से घुसे थे और कहीं चोर पहचान में न आ जाये इसलिए चोरों ने मदन मित्तल और उनकी पत्नि की हत्या कर दी। बताया जाता है कि मायाराम बनारसी दास फर्म के मदन मित्तल के घर ये वारदात देर रात के 12:00 से 1:00 के बीच में हुई है। सुबह जब रिश्तेदारों को पता चला तब लैलूंगा थाने में इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही लैलूंगा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। और चारों और नाकेबंदी के आदेश दिए गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेसी नेता व व्यापारी मदन मित्तल एवं उनकी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। घटना रात के 12:00 से 1:00 के बीच की बताई जा रही है। वहीं इस घटना के संबंध में लैलूंगा थाना प्रभारी ने बताया घटना की जांच चल रही है। स्पेशल जांच की टीम को बुलाया गया है। जब तक जांच पूरी नहीं होती तब तक इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता थाना प्रभारी ने बताया कि दंपती की हत्या हुई है या आत्महत्या का मामला है या अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है बारीकी से जांच की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
