
बिलासपुर। आबकारी विभाग की टीम ने पिछले 24 घंटेे की मुहिम चलाकर अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। इस करवाई में विभाग ने 9 लाख रुपए की विदेशी शराब जब्त की है, जिसमे स्काटलैण्ड में बनी रेड लेबल जैसी मंहगी शराब भी शामिल है। शराब का अवैध कारोबार करने वाला मूलतः किराना ब्यवसायी है। इसके अलावा शराब की तस्करी में सीआरपीएफ का जवान भी शामिल है जो अपने आईकार्ड का दुरुपयोग करके शराब की तस्करी करता था।
आबकारी उपायुक्त नीतू नोतानी ठाकुर ने बताया कि शराब तस्करी की जानकारी सबसे पहले आबकारी विभाग के दारोगा मुकेश पाण्डेय को मिली। मुकेश पाण्डेय की सूचना पर टीम को कार्रवाई के लिए अलर्ट किया गया। आबकारी टीम मुकेश पाण्डेय की अगुवाई में तस्करों पर 14 जनवरी से लगातार नजर बनाकर रखी थी। इसके बाद कार्रवाई करनें लिए चार टीम का गठन किया गया। इसकी जिम्मेदारी सहायक आबकारी अधिकारी एसडी द्विवेदी, रविन्द्र पाण्डेय. धीरज कन्नोजिया और आशीष सिंह को दी गयी। 15 जनवरी को मुकेश पाण्डेय ने बताया कि पानीपत से शराब नेहरूनगर स्थित मनोज खन्ना के घर लाया जा रहा है। इसके बाद टीम को मौके पर विशेष रूप से तैनात किया गया। इसी बीच मनोज खन्ना को मुकेश पाण्डेय और उसकी टीम ने शराब की बोतल निकालते देते हुए रंगे हाथों पकडा। मनोज खन्ना के पास से टीम ने कुल 12 बोतल शराब को बरामद किया।जिसकी कुल कीमत करीब 2 लाख 27 रहजार 106 रूपए है। पूछताछ के दौरान मनोज खन्ना की मोबाइल पर एक फोन आया। आबकारी टीम को फोन से जानकारी मिली कि रायपुर से कुछ लोग स्काटलैण्ड की शराब पानीपत के रास्ते बिलासपुर देने आ रहे है। जानकारी के बाद टीम को अलर्ट किया गया। आबकारी उपायुक्त ने बताया कि टीम सभी पांच टीम ने रणनीति बनाकर रायपुर से आने वाली खेप को ट्रेस करने का फैसला किया। इस दौरान नेहरू नगर से पकड़ा गया तस्कर मनोज की मोबाइल पर लगातार रायपुर से फोन आता रहा और टीम के सदस्य उसका लोकेशन लेता रहा। इसी बीच मनोज खन्ना ने बताया कि फोन करने वाला व्यक्ति सीआरपीएफ का जवान है। सीआरपीएफ जवान का नाम गणेश कुमार जैन है। देर रात्रि रायपुर से सेन्ट्रो कार में भारी मात्रा में लायी गयी शराब को बिलासपुर मेंं घेरकर पकडा गया। कार में सीआरपीएफ जवान गणेश कुमार के अलावा विजय अरोरा को भी धर दबोचा गया। विजय अरोरा शराब तस्करी में पुराना और कुख्यात नाम है। जो नाम बदलकर शराब तस्करी करता है। विजय अरोरा को राहुल और नरेश के नाम से भी जाना जाता है। नीतू ठाकुर ने बताया कि सेन्ट्रो कार में आबकारी टीम ने तीन पेटी रेड लेबल हाईरेन्ज की शराब बरामद किया गया। बरामद विदेशी शराब की कीमत करीब दो एक लाख 2 हजार रूपए से अधिक है। आबकारी टीम ने दोनो आरोपियों को धर दबोचा। साथ ही सेन्ट्रो कार को भी बरामद किया गया।
पचपेढ़ी से भारी मात्रा में गोआ शराब जब्त
आबकारी उपायुक्त नीतू नोतानी ठाकुर ने बताया कि आबकारी दारोगा आनन्द वर्मा की अगुवाई में बीती रात मस्तूरी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गयी है। आनन्द वर्मा को मुखबीर से जानकारी मिली कि पचपेढ़ी में अंग्रेजी शराब की तस्करी की जा रही है। आनन्द वर्मा ने टीम के साथ मौके पर धावा बोला। एक महिला को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ की। महिला के पास से सात पेटी गोआ शराब बरामद किया गया है। महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गयी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 11, 2026बैटरी चोरी के 06 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल कंपनी के टावर से किया था चोरी, खरीददार भी पकड़ाया
बिलासपुरOctober 11, 2026रेलवे में 3,548 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट छात्र बन सकते है मालगाड़ी प्रबंधक, 6 नवंबर तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन
सूरजपुरOctober 11, 2026सूरजपुर में मां – बेटे की हत्या, एक का शव सड़क में मिला तो एक का घर के अंदर
बिलासपुरOctober 11, 2026दुर्गा पंडाल में लगी आग, आतिशबाजी करना पड़ा भारी, पलभर में हो गई खाक
