मिक्सचर मशीन में दबकर मजदूर की दर्दनाक मौत, ट्रेक्टर से अलग होकर पलट गई थी मशीन

लोरमी। लोरमी के बेल्सरी में मिक्सचर मशीन में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौप ढिया है।

फास्टरपुर थाना छेत्र अंतर्गत ग्राम बेलसरी में सोमवार की सुबह लगभग 8 30 बजे मिक्सर मसीन पलट जाने से उसमे बैठे मजदूर फागराम साहू उम्र 28 वर्ष की मौके पर दबकर दर्दनाक मौत हो गयी। महिन्द्रा ट्रेक्टर CG 04 HL7153 मिक्सर मसीन में 4 लोग सवार होकर सिघनपुरी छत ढलाई के काम पर जा रहे थे। चारो एक ही घर के सदस्य थे सभी मिक्सर मशीन में बैठे थे। लेकिन रास्ते पर मिक्सर मसीन का ज्वाइंट टूट जाने से ट्रेक्टर अलग हो गया। जवाइन्ट के पास बैठे मजदूर फागू राम साहू के ऊपर मसीन का पहिया चढ़ गया और अनियंत्रित होकर पलटने से नीछे दब कर फागू राम साहू की दर्दनाक मौत हो गयी। इसकी सूचना तत्काल फास्टरपुर थाना प्रभारी को दी गयी। मौके पर पहुची पुलिस ने तत्काल सव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही वाहन को जप्त कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *