बिलासपुर। मल्हार चौकी की पुलिस ने 815 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के घर से गैस चूल्हा, सिलेंडर और शराब बनाने की अन्य सामग्री भी जब्त की है। आरोपी को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को चौकी प्रभारी शंकर गोस्वामी को मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम मटिया का मोहन खुटे अवैध रूप से भारी मात्रा में महुआ शराब बनाकर विक्रय करता है। मुखबिर की सूचना पर हमराह स्टॉफ रेड कार्यवाही किया गया। मोहन खुटे ग्राम मटिया के घर से भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब, प्रक्रियाधीन महुआ शराब, महुआ पास व शराब निर्माण की सामग्री जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी के घर से सात नग नीले रंग का प्लास्टिक ड्रम प्रत्येक में लगभग 80 लीटर प्रक्रियाधीन कच्ची शराब कूल 560 लीटर, एक काले रंग के प्लास्टिक ड्रम मे 180 लीटर कच्ची महुआ शराब, एक नग नीला रंग का प्लास्टिक ड्रम 25 लीटर वाला जिसमें लगभग 20 लीटर कच्ची महुआ शराब, दो नग पीले रंग का प्लास्टिक जैरीकैन प्रत्येक 20-20 लीटर का जिसमें प्रत्येक में 20-20 लीटर महुआ शराब कुल 40 लीटर, एक नग व्यवसायिक गैस चूल्हा 2 बर्नर वाला, एक नग गैस सिलेंडर, दो नग स्टील का गुंडी प्रत्येक 20- 20 लीटर, दो नग मिट्टी का शराब बनाने का पात्र जब्त किया गया। जप्त सामग्री के संबंध में आरोपी मोहन खुटे के विरुद्ध आबकारी एक्ट 34(2)) 59क के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है। कार्यवाही में चौकी प्रभारी शंकर गोस्वामी, प्रधान आरक्षक 170 अंजोर सिंह मरावी, आरक्षक 1453 अजीत कांत, 216 अजय मधुकर, 1076, विद्यासागर खटकर, आरक्षक 623 संजय गोस्वामी महिला आरक्षक 1301 शोभा तिर्की का विशेष योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
