बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने प्रशासनिक दृष्टिकोण को देखते हुए एक बार फिर से तीन थानों के थानेदार बदल दिए है। तबादला सूची में दो निरीक्षक, दो उपनिरीक्षक समेंत एक प्रधान आरक्षक का तबादला आदेश जारी किया है। इस आदेश में सरकंडा थाना के पूर्व टीआई जय प्रकाश गुप्ता को तारबाहर थाने का प्रभारी बनाया गया है। वही पुलिस लाइन में पदस्थ टीआई सुनील कुर्रे को कोनी थाने की रवानगी दी गई है। इधर कोनी थाना प्रभारी एसआई रविंद्र यादव को कोतवाली और एसआई धर्मेंद्र वैष्णव को सिविल लाइन भेजा गया है, पुलिस लाइन में पदस्थ प्रधान आरक्षक अनिल साहू को सिरगिट्टी थाने में पदस्थ किया गया है।
इस आदेश के बाद अब तत्कालीन तारबाहर थाना प्रभारी कलीम खान सिर्फ साइबर सेल का कामकाज देखेंगे। हाल ही में स्काई हॉस्पिटल के डॉक्टर अग्रवाल के अपहरणकर्ताओं को मुरादाबाद उन्हें पकड़कर जिला पुलिस की नाक बचाने वाले एसआई धर्मेंद्र यादव को बतौर इनाम पुलिस अधीक्षक ने सिविल लाइन की पोस्टिंग दी है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
