बिलासपुर। कृषि, जल संसाधन, विधायी कार्य, पशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री रविंद्र चौब बुधवार को शहर के प्रवास पर रहें इस दौरान शाम को महापौर रामशरण यादव के शासकीय निवास पहंुचे जहां महापौर ने उन्हें निगम और शहर में चल रहें कार्यो के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि तिफरा स्थित थोक सब्जी मंडी बिलासपुर संभाग का सबसे बड़ा मंडी है। 4 वर्ष पहले यहां पहंुच मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग ने कराया था अब यहां की पहंुच मार्ग अत्यंत जर्जर है। सब्जी मंडी में आने जाने वाले भारी वाहनों के कारण तथा सड़क के किनारे नाली न होने के कारण सड़क की स्थिति दिन प्रतिदिन और भी खराब होते जा रही है। जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका है। इस सड़क के निर्माण के लिए नगर निगम द्बारा सीमेंट कांक्रीट रोड़, नाली निर्माण एवं स्टàीट लाइट के लिए प्राक्कलन तैयार किया गया है। जिसकी राशि चार करोड़ आठ लाख रूपये है। महापौर यादव ने कृषि मंत्री रविंद्र चौबे से मांग की है। सब्जी विक्रेताओं की सुविधा के लिए इस सड़क को कृषि उपज मंडी से निर्माण करा देते है तो सड़क बन जाने से सब्जी विक्रताओं को सुविधा मिलेगी। कृषि उपज मंडी द्बारा निर्माण किये जाने से किसी प्रकार की कोई वैधानिक अड़चन हो तो राशि उपलब्ध कराये जाने पर नगर निगम बिलासपुर इस सड़क का निर्माण करने के लिए सहमत है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
