बिलासपुर। सरकार ने बिलासपुर जिले के 50 हेक्टेयर जमीन में नीबू की फसल तैयार करने का निर्णय लिया है। ऐसे किसान जो अपनी जमीन में नीबू की फसल लेना चाहते है वो उद्यानिकी विभाग में आवेदन कर सकता है।

राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत वर्ष 2021-22 के अंतर्गत बिलासपुर जिले में 50 हेक्टेयर क्षेत्र में नीबू क्षेत्र विस्तार का लक्ष्य रखा गया है। जो किसान नीबू फसल की खेती करना चाहते है वे इसके अनुदान के लिए अपने विकासखण्ड के उद्यान अधीक्षक, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, प्रक्षेत्र सहायक या माली से संपर्क कर सकते है।
उप संचालक उद्यान ने बताया कि राष्ट्रीय बागवानी मिशन अंतर्गत विकासखण्ड बिल्हा में 12 हेक्टेयर, मस्तूरी में 5 हेक्टेयर, तखतपुर में 25 हेक्टेयर, कोटा में 8 हेक्टेयर में नीबू क्षेत्र विस्तार का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नीबू खेती के इच्छुक किसान बी-1 खसरा एवं ऋणपुस्तिका की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति, बैंक खाते की छायाप्रति, जो चालू हालत में हो, फोटो के साथ निर्धारित आवदेन पत्र में अनुदान प्राप्त करने हेतु आवेदन जमा कर सकते है। कृषकों को पहले आओं पहले पाओं के आधार पर योजना का लाभ दिया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
