बिलासपुर। गांधी जयंती के अवसर पर आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलतरा में समस्त स्टाफ, मितानिनों, एम टी, तथा आम नागरिकों की उपस्थिति में अंचल को कुष्ठ मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया। संकल्प में अंचल को कुष्ठ मुक्त बनाने के लिए कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्ति से भेदभाव नहीं करने का आह्वान किया गया। किसी के शरीर में तेलिया तामिया चमक के साथ हल्का लाल या हल्का सफेद रंग का दाग धब्बा होने पर तुरंत जांच कराने को कहा गया। हाथ एवं पैरों में संवेदना हीन या सुन्नपन होने पर वह कुष्ठ के संदेहास्पद मरीज हो सकते हैं। उन्हें तुरंत स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करना चाहिए देर से संपर्क करने या विलंब से उपचार लेने पर पर विकृति आने की संभावना बढ़ जाती है। मरीज को जल्दी खोजने और उपचार करने पर मरीज के विकृति को रोकथाम किया जा सकता है। यह बीमारी किसी पाप या श्राप का प्रतिफल नहीं होता, कुष्ठ रोगी समय रहते उपचार कराने पर बिना विकृति के ठीक हो जाते हैं। इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलतरा के प्रभारी घनश्याम तिवारी, कुष्ठ प्रभारी श्री अनूप कुमार पाण्डेय, श्रीमती प्रभाति साना, बृजबाला भारद्वाज, मती संगीता यादव, मुन्नी लास्कर सहित समस्त मितानिन उपस्थित रहे

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
