सुने मकान में करते थे चोरी, पलक झपकते ही गायब कर देते थे दोपहिया वाहन, 5 चोर के अलावा 1 खरीददार गिरफ्तार

बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने सुने मकान में चोरी करने वाले और पलक झपकते ही दोपहिया वाहन चोरी करने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे चोरी की मोटरसायकल, सोने-चांदी के गहने और नगद राशि जब्त की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा के निर्देश और बंधवापारा क्षेत्र में सूचना संकलन के दौरान आरक्षक विवेक राय को मुखबिर से सूचना मिली कि बंधवापारा में रहने वाले मोंटी सिंह ठाकुर चोरी का सोना चांदी एवं मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु टीम तैयार कर आरोपी मोंटी सिंह ठाकुर को बंधवापारा में घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर अपने साथी निहाल करोसिया के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के पास से बंधवापारा के सुदीप आचार्य जी के घर से सोना चांदी के जेवर एवं नकदी रकम चोरी करना स्वीकार किया, इसी तरह कपिल नगर क्षेत्र के देवांगन किराना दुकान व घऱ में चोरी करना स्वीकार किया। इसके अलावा लाल खदान तोरवा क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल एक्टिवा, अशोक नगर चौक सरकंडा से यामहा R15 चोरी करना स्वीकार किया। चोरी की गई सामग्री को निहाल करोसिया, संगीता करोसिया, सौरभ करोसिया एवं सुमित करोसिया के साथ मिलकर निखिल बरनवाल ज्वेलर के पास बिक्री करना बताएं. आरोपियों के बताए अनुसार संगीता करोसिया, सौरभ चौरसिया एवं सुमित क्रोशिया को भी पकड़कर पूछताछ किया गया। सभी ने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपिओं से पूछताछ कर उसके कब्जे से चोरी गई सोने चांदी के जेवर एवं यामाहा मोटरसाइकिल तथा एक्टिवा वाहन एवं नगदी रकम जप्त कर लिया गया है।

नाम आरोपी (1)मोंटी, अनूप सिंह ठाकुर पिता हीरालाल सिंह ठाकुर उम्र 22 वर्ष निवासी संजय नगर, (2) निहाल करोसिया पिता जीतेंद्र करोसिया 19 वर्ष बंगाली बाला सरकंडा बंगाली पारा सरकंडा(3) सौरभ करोसिया पिता संजय क्रोशिया 20 वर्ष मुक्तिधाम सरकंडा (4)संगीता करोसिया प्रति संजय चौरसिया 38 वर्ष मुक्तिधाम सरकंडा (5)सुमित करोसिया पिता ओमकार करोसिया 32 वर्ष अटल आवास मुक्तिधाम के पास सरकंडा
(6)खरीदार निखिल बरनवाल पिता संजय बरनवाल 32 वर्ष निवासी तेलीपारा अजीत होटल के पास बिलासपुर

संपूर्ण करवाई में निरीक्षक परिवेश तिवारी थाना प्रभारी सरकंडा, सहायक उपनिरीक्षक हेमंत आदित्य, प्रधान आरक्षक चंद्रकांत, विकास सेगर, आरक्षक बलवीर सिंह, विवेक राय, अविनाश कश्यप, विनोद सिंह, प्रमोद सिंह, सत्य प्रकाश पाटले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *