बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने लूट के दो आरोपियों को शिकायत के चंद घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से लूट की मोबाइल और नेकबैंड जब्त कर लिया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 1 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन परदेसी राम उइके पिता मंगल सिंह उईके 27 साल लूथरा निवासी अपने मोटरसाइकिल में साथी महेंद्र सिंह को बैठा कर अपने घर जा रहा था। शाम करीबन 7:30 बजे बिलासपुर अपोलो चौक के आगे बाजार के पास ही पहुंचा था कि वहां पर दो अज्ञात लड़के प्रार्थी की मोटरसाइकिल को रूकवाकर बोलने लगे कि हम लोगों को नहीं पहचानते हो क्या ? कहते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे तथा उनमें से एक व्यक्ति चाकू निकालकर प्रार्थी के बाएं कंधे के पास मारा, जिससे प्रार्थी और उसके दोस्त भयभीत हो गए। आरोपियों द्वारा प्रार्थी के गले से बोट कंपनी का नेक बैंड तथा प्रार्थी के दोस्त महेंद्र से विवो कंपनी के मोबाइल को लूटकर ले गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में तत्काल अपराध दर्ज़ किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। उनके निर्देशन में थाना सरकंडा से एक टीम गठित कर आरोपियों की हुलिया के आधार पर पता तलाश शुरू की गई। पतासाजी के दौरान राजेंद्र गोंड़ पिता बलदेव गोंड़ उम्र 22 साल तथा सूरज दास मानिकपुरी पिता शत्रुघ्न दास मानिकपुरी उम्र 23 साल निवासी दुर्गा नगर लिंगियाडीह थाना सरकंडा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। दोनों ने जुर्म करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मुहा चाकू, लुटे गए मोबाइल तथा नेक बैंड जप्त किया गया है। आरोपी पहले भी संपत्ति संबंधी अपराध में कई बार गिरफ़्तार हो चूका हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
