बिलासपुर। तारबाहर पुलिस ने ड्राई डे पर अवैध शराब बिक्री करने वालों पर कार्यवाही की है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर एक महिला सहित दो आरोपियों को शराब बिक्री करते पकड़ा है। दोनों के कब्जे से कुल 55 पाव देशी मंदिरा एवं 4430 रुपये बिक्री रकम जप्त किया गया है।


शनिवार को थाना तारबाहर पुलिस की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दिया। जिसमें टीम ने एक महिला लिली मेरी एंथोनी को तारबाहर बस्ती के सीतला मंदिर के पास शराब बिक्री करते पकड़ा गया। महिला के कब्जे से 40 पाव देसी मदिरा तथा 3680 रुपये बिक्री रकम जप्त किया गया। आरोपी महिला के विरुद्ध थाना तारबाहर में अपराध क्र 169/21 धारा- 34 (2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही किया गया है।
इसी तरह पुलिस दूसरी टीम ने पुराना बस स्टैंड सुलभ शौचालय के पास से एक व्यक्ति को शराब बिक्री करते पकड़ा गया। जिसके कब्जे से 15 पाव देसी मदिरा प्लेन तथा 750 रुपए बिक्री रकम जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना तारबाहर में अप क्र-170/21 धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।

00 आरोपी के नाम
1-लिल्ली मेरी एंथोनी पिता एंथोनी उम्र 40 वर्ष निवासी तार बहार बस्ती शीतला मंदिर के पास
2- राजेश पासी और गोलू पिता शंकर पासी उम्र 24 वर्ष निवासी खटीक मोहल्ला टिकरापारा
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
