
बिलासपुर। आईजी के निर्देश के बाद रेंज के जिलो में लगातार नौकरी के नाम से धोखाधडी करने वालो के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो रही हैं। कोरबा में एफआईआर के बाद अब जांजगीर और बिलासपुर जिले में भी ठगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई हैं।
आईजी रतन लाल डांगी ने पदभार ग्रहण करने के बाद दिनांक 9 जनवरी को फेसबुक में पोस्ट कर नोकरी के नाम से ठगी करने वालो के खिलाफ सम्बंधित थाने में शिकायत दे कर एफआईआर दर्ज करवाने के लिए कहा था और एफआईआर दर्ज न होने पर खुद को मैसेज करने के लिए अपना नम्बर जारी किया था। इसका असर दिखना शुर हो गया हैं। आईजी के पोस्ट करने के 8 दिनों के अंदर 4 एफआईआर रेंज के जिलो में दर्ज हो गयी हैं। थानों में आईजी को शिकायत होने के पहले ही थानेदारों के द्वारा एफआईआर दर्ज कर ली जा रही हैं ताकि कार्यवाही से बचा जा सकें।
रेंज के कोरबा जिले के बालकों थाने में महिला एवं बाल विकास विभाग के महिला सुपरवाइजर पर नोकरी के नाम से 4 लाख की धोखाधड़ी की एफआईआर के बाद जांजगीर में 6लाख से अधिक और बिलासपुर में सवा लाख की ठगी का मामला दर्ज किया गया हैं।
00 यह हैं मामला
जांजगीर के मामले की जानकारी देते हुए जांजगीर एसडीओपी दिनेश्वरी नन्द ने बताया कि ग्राम तागा जांजगीर का रहने वाला युवक आकाश श्रीवास पिता राम शंकर श्रीवास बेरोजगार था इस दौरान उसकी बिलासपुर के मोपका में रहने वाले तिलक चंद आजाद पिता राम लाल टण्डन से जांजगीर के गिरजा होटल में मुलाकात हुई और तिलक ने आकाश को भिलाई स्टील प्लांट में नोकरी लगवाने का झांसा दिया ,झांसे में आ कर आकाश श्रीवास ने अपने पिता राम शंकर के सामने गिरजा होटल में पहली किश्त अगस्त 2019 में 2,50 लाख रुपये नगद दिए उसके बाद सिपतम्बर में दूसरी किश्त के रूप में 2 लाख रुपये आरोपी के खाते में जमा करवाये फिर तीसरी किश्त दिसम्बर माह में भी 2 लाख रुपये आरोपी के खाते में जमा करवाये।पर लंबे समय तक नोकरी नही मिलने पर रुपये वापस मांगने पर एक 4.50 लाख का व एक दो लाख का चेक दिया था, जिसको बैंक में लगाने पर वह बाउंस हो गया । एसडीओपी दिनेश्वरी नन्द ने बताया की ठगी का एहसास होंने पर प्रार्थी ने शिकायत दी जिस पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई हैं।
00 बिलासपुर में भी हुई एफआईआर
मिली जानकारी के अनुसार सीपत निवासी 31 वर्षीय दुजराम कवर पिता प्रहलाद सिंग ने हायर सेकेंडरी तक कि पढ़ाई की हैं दुजराम की मुलाकात सुरेखा वर्मा पति राजेश वर्मा से हुई सुरेखा ने दुजराम को लेखापाल की नोकरी दिलवाने के नाम से 1 लाख 25 हजार की मांग की इस पर दुजराम ने असमर्थता जताई जिस पर सुरेखा ने किस्तों में रकम देने को कहा जिस पर दुजराम मान गया और सुरेखा के बुलाने पर बुधवारी बाजार के महेश स्वीट्स अपने साथियों सकृती सिदार, अजय कुमार कश्यप और कोमल कश्यप के साथ पहुँचा और उनके सामने सुरेखा को एक लाख रुपये दिया उसके बाद सुरेखा ने उसे इंटरव्यू के नाम से रायपुर बुलाया वहां उसने 25 हजार रुपये लिए और जॉइनिंग के लिए फोन पर बताने को कहा पर लंबे समय तक फोन नहीं आने पर दुजराम को ठगी का एहसास हुआ और बिलासपुर के तोरवा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई।
00 आईजी का मैसेज देख किया एफआईआर
बालको नगर सेक्टर 4a निवासी ममता राठौर को आरोपी रवि प्रताप ने रायपुर मंत्रालय में ग्रेड 2 के पद पर भर्ती निकलने का झांसा दिया ।साथ ही उक्त पद में भर्ती करवाने की बात कही और रुपये की माँग की ,ममता आरोपी के झांसे में आ गयी उसने तीन साल पहले अग्रिम राशि के रूप में एक लाख 20 हजार रूपये दी थी ।लम्बे समय तक ममता को नोकरी नही लगने पर ठगी का एहसास हुआ, पर मन मे एक झिझक थी कि पुलिस में यदि एफआईआर करने जाएंगे तो पुलिस उल्टा उनसे ही सवाल जवाब करेगी और एफआईआर दर्ज नही होगा,पर आईजी ने पदभार ग्रहण करने के बाद फेसबुक में एसे मामलों की शिकायत सम्बंधित थाने में देने के लिए पोस्ट किया और यदि थाने में एफआईआर नही लिखी जाती तो खुद को msg करने के लिए कहा था जिसके बारे में पता चलने पर ममता ने थाना पहुँच कर
00 एफआईआर दर्ज करवाई
रायगढ़ में पुलिस अधिकारियों की बैठक लेने के दौरान आईजी ने स्प्ष्ट कहा था कि हमे युवाओ के साथ खड़ा होना होगा व युवाओं के लिए कार्य करना होगा और युवाओ से रोजगार के नाम पर ठगी करने वालो पर त्वरित कार्यवाही करनी होगी।इसलिए आईजी के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए ठगो के खिलाफ लगातार कर्यवाही हो रही हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 20, 2026ऑन लाइन सट्टा खिलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप, मोबाइल, बैंक खाता, चेकबुक और 7 लाख नगद जप्त
बिलासपुरMarch 20, 2026बिजली विभाग के तीन अधिकारी रिश्वत लेते हुए पकड़ाया, ट्रांसफार्मर लगाने मांगे थे 35 हजार रुपए
रायगढ़March 20, 2026मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री के गृह जिले में हो रही थी अफ़ीम की खेती, रखवाली करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरMarch 19, 2026दो बकरी चोर गिरफ्तार, 31 बकरा – बकरी जप्त, 4 बकरों को काटकर बेच चुके थे आरोपी
