बिलासपुर। महापौर ने दिल्ली की बैठक में नगर निगम के उन 18 गांवों को भी अमृत मिशन में शामिल करने का प्रस्ताव रखा। महापौर के प्रस्ताव को अधिकारियों ने तत्काल स्वीकृति दे दी। अब नगर निगम के पुर क्षेत्र को इस योजना से जोड़ा जाएगा।

आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में अमृत 2.० और स्वच्छ भारत मिशन 2.० का कार्यक्रम आयोजित किया था जहां नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया, रायपुर महापौर एजाज ढेबर के साथ महापौर रामशरण यादव भी पहंुचे हुए थ्ो कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही महापौर यादव ने केंद्रीय मंत्रालय के अधिकारियों से चर्चा कर बिलासपुर नगर निगम में जुड़े 18 गांवो तक भी केंद्र शहर की अमृत मिशन योजना का विस्तार करने का प्रस्ताव रखा जिसके बाद अधिकारियों ने इसकी सहमती दी अब बिलासपुर शहर के साथ ही नगर निगम सीमा में शहर से लगे तिफरा नगर पालिका, सिरगिट्टी नगर पंचायत, नगर पंचायत संकरी और ग्राम पंचायतों में मंगला, उसलापुर, अमेरी, घुरू, परसदा, दोमुंहानी, देवरीखुर्द, मोपका, चिल्हाटी, लिगियाडीह, बिजौर, बहतराई, खमतराई, कोनी और बिरकोना समेत 18 गांवो में भी अमृत मिशन के तहत शुद्ध पानी पहंुचाने के लिए काम किया जाएगा।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
