बिलासपुर। उत्तर प्रदेश की घटना को लेकर मंगलवार को कांग्रेस कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी। इस अवसर पर कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को बर्खास्त करने की मांग किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश में भाजपा की उन्मादी राज्य सरकार में विरोध प्रदर्शन कर रहे 6 से अधिक किसानों को भाजपा नेताओं द्वारा कार से रौंद कर मार दिया गया। किसानों व उनके परिजनों के आँशु पोछने व उनकी पीड़ा में सहभागी बनने जा रही प्रियंका गांधी से स्थानीय पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार किया गया, उन्हें अवैधानिक तरीके से हिरासत में लिया गया। जबकि प्रियंका गांधी विधिमान्य तरीके से बिना भीड़ भाड़ के पीड़ितों से मिलने जा रही थी।
उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा सैकड़ो विपक्ष के नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है। अभिव्यक्ति की आजादी खत्म कर दी गयी है। तानाशाही और अराजकता अपने चरम पर है।
उपरोक्त घटनाक्रम के विरोध में प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वाधान एवं मोर्चा, संगठन ( सेवा दल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, भा. रा. छात्र संगठन, किसान कांग्रेस, इंटक, आई टी सेल, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, आदि) के सभी ब्लॉकों के पदाधिकारियों, वर्तमान एवं पूर्व सांसद, विधायक के साथ ही जिले के समस्त नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत, जिला पंचायत, जनपद पंचायत के वर्तमान व पूर्व निर्वाचित जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इसके बाद कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर उत्तरप्रदेश की अलोकतांत्रिक भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग की जाएगी।
ज़िला शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में 05 अक्टूबर मंगलवार को दोपहर 2.00 बजे आयोजित ज़िला कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
