लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर आक्रामक हुई कांग्रेस, कलेक्ट्रेट का घेराव कर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, UP सरकार को बर्खास्त करने की मांग

बिलासपुर। लखीमपुर खीरी उत्तरप्रदेश 03 अक्टूबर को केंद्र के गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के पुत्र और भाजपा नेताओं द्वारा निर्ममता पूर्वक वाहन से रौंद कर किसानों की हत्या की गई। जिसमें 4 किसान सहित 8 लोग मारे गए, अखिल कांग्रेस कमेटी के महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने शोकाकुल परिवार से मिलकर सांत्वना देने जा रही थी तो स्थानीय पुलिस प्रशासन ने उनके साथ बर्बरतापूर्ण अलोकतांत्रिक ढंग से कार्यवाही की जो घोर निंदनीय है। इसके विरोध में जिला शहर कांग्रेस और जिला ग्रामीण कांग्रेस ने संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट का घेराव कर महामहिम राष्ट्र्पति के नाम ज्ञापन देकर उत्तर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने, दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्यवाही करने एवं पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की, सिटी मजिस्ट्रेट रमेश वर्मा ने ज्ञापन लिए।

कांग्रेसजन पहले कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए, जहां नवनियुक्त शहर अध्यक्ष विजय पांडेय और प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती वाणी राव का फूलमाला पहानकर स्वागत किया गया। पूर्व शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने माला पहनाकर नवनियुक्त शहर अध्यक्ष विजय पांडेय का स्वागत किया, साथ ही शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने संसदीय सचिवश्रीमती रश्मि आशीष सिंह, विधायक शैलेष पांडेय, महापौर रामशरण यादव,प्रदेश उपाध्यक्ष वाणी राव, ज़िला पंचायत अध्यक्षअरुण सिंह चौहान, अपैक्स बैंक अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर,ज़िला सहकारी बैंक अध्यक्षप्रमोद नायक,मत्स्य आयोग उपाध्यक्षराजेन्द्र धीवर , योग सदस्य रविन्द्र सिंह ,प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, अशोक अग्रवाल, अनिल टाह, शेख नजीरुद्दीन, राजेश पांडेय, चन्द्र प्रकाश बाजपेयी, भुवनेश्वर यादव, ज़िला ग्रामीण प्रभारी चुन्नी लाल साहू, पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, राकेश शर्मा, विवेक बाजपेयी, जगजीत सिंह मक्कड़, सैय्यद ज़फर अली, राजकुमार अंचल का पुष्प गुच्छ और माला से स्वागत किये। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि मुझे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय मोहन मरकाम जो जिम्मेदारी दी है उसे निष्पक्षता के साथ पूरा करूँगा। हमारा लक्ष्य ही 2023 के चुनाव में बिलासपुर सम्भाग के सभी सीटों को जितना, प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता असीम सम्भावनाओ और शक्ति से परिपूर्ण है। जरूरत है उनकी क्षमता के अनुसार उन्हें जिम्मेदारी देना कांग्रेस एक परिवार है हम सबका एक लक्ष्य है। मैं हमेशा आपके लिए उपलब्ध रहूंगा।

कांग्रेस भवन से लगभग 3.00 बजे कांग्रेसजन बड़ी संख्या में नारे लगाते हुए हाथ मे तख्ती लिए कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया। उसके बाद राष्ट्रपति के नाम पर सीटी मजिस्ट्रेट रमेश वर्मा को ज्ञापन सौंपा। शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि लखीमपुर की घटना उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को बयां कर रहा है ,जहाँ किसान से लेकर व्यापारी ,बच्चे से लेकर महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है, श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ स्थानीय पुलिस प्रशासन का व्यवहार अत्यंत ही खेद जनक है। महामहिम से मांग करते है कि इस तानाशाह सरकार को बर्खास्त किया जाए। संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए रहने के लायक नही है ,जहाँ लगातारमहिलाएं रेप की घटनाये हो रही है ,जिसमे भाजपा के विधायक ,मंत्री नेताओ की संलिप्तता गम्भीर चिंता का विषय है।
शहर विधायक शैलेष पांडेय ने कहा केंद्र सरकार के तीन कृषि बिल के विरोध में किसान शांति पूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे है उन पर वाहन चलाना ,भाजपा का असली चेहरा है। महापौर राम शरण यादव ने कहा भाजपा पार्टी और उसके नेता दंगा करने में विश्वास करते है दिल्ली, यूपी हो या अन्य प्रदेश, लखीमपुर में मारे गए किसानों के परिजनों को नौकरी और मुआवजा दे। प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती वाणी राव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नही है अराजकता का माहौल निर्मित किया गया है। मुख्यमंत्री के गोरखपुर अपराधियो का शरण स्थली है। होटल से व्यापारी को पुलिस अगवा कर रही है फिरौती मांग रही है ,हत्या कर रही है उसके बाद वहां के आला अधिकारी पीड़ित परिवार पर एफआईआर न लिखाने के लिए दबाव बनाते है तो यूपी की स्थिति को समझा जा सकता है ।
घेराव में अध्यक्ष विजय पांडेय ,संसदीय सचिवश्रीमती रश्मि आशीष सिंह ,विधायक शैलेष पांडेय, महापौर रामशरण यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष वाणी राव, ज़िला पंचायत अध्यक्षअरुण सिंह चौहान, अपैक्स बैंक अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर, ज़िला सहकारी बैंक अध्यक्षप्रमोद नायक, मत्स्य आयोग उपाध्यक्षराजेन्द्र धीवर, योग सदस्य रविन्द्र सिंह , प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, अशोक अग्रवाल, अनिल टाह,शेख नजीरुद्दीन, राजेश पांडेय, चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ,भुवनेश्वर यादव, ज़िला ग्रामीण प्रभारी चुन्नी लाल साहू, पूर्व विधायक दिलीप लहरिया राकेश शर्मा, बाजपेयी, जगजीत सिंह मक्कड़, सैय्यद ज़फर अली, राजकुमार अंचल, देवेंद्र सिंह, शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय, महिला अध्यक्ष सीमा पांडेय, ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन, विनोद साहू, मोती ठारवानी, एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, अजय यादव, बजरंग बंजारे, सितारन जायसवाल, मनीष गरेवाल, सुरेश टण्डन, रमाशंकर बघेल, शैलेन्द्र जायसवाल, रामदुलारे रजक, निर्मल बत्रा, शिल्पी तिवारी, चित्रलेखा खांसकर, रणजीत खनूजा, राजेश्वर भार्गव, राकेश हंस, एसपी चतुर्वेदी, सुभाश ठाकुर, सुबोध केसरी, अनिल सिंह चौहान, अज़रा खान, साई भास्कर, पुष्पेंद्र साहू, पवन साहू, कृष्ण कुमार यादव, हीरा यादव, अनिल शुक्ल, अनिल पांडेय, मोती कुर्रे, सुनील शुक्ला, स्वर्ण शुक्ला, शैल श्रीवास्तव, सीमा घृटेश, काशी रात्रे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *