बिलासपुर। नशे के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही की है। आरोपी के पास से पुलिस ने रेक्सोजेसिक एम्पुल 13 नग , एविल 11 नग, सूई एवं निडिल 12 नग जब्त किया है। आरोपी साइंस कॉलेज के आसपास नशे का कारोबार कर रहा था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर नशे के अवैध कारोबारियों पर लगातार नजर रखे जाने के दौरान 5 अक्टूबर को सूचना मिली कि आरोपी गोविंद राम धोबी पिता बुद्धू राम धोबी साइंस कालेज के सामने डबरी पारा सरकंडा के द्वारा ठेले में फल बेचने का काम करता है। लेकिन फल बेचने के आड मे नशे का कारोबार भी करता है। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा तो उसके पास से प्रतिबंधित नशीली दवा रेक्सोजेसिक एम्पुल 13 नग कुल मात्रा 26 ml, एविल 11 नग कुल मात्रा 110 ml, सुई एवं निडील 12 नग बिक्री करते हुए जब्त किया गया। इसके पास से बिक्री रकम 1720 रूपये कुल जुमला रकम 2440 रुपये बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ विधिवत NDPS एक्ट की धारा 21, 22 के तहत कार्यवाही किया जाकर गिरफ्तार किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
