हथौड़ा मारकर पत्नी की हत्या, बच्चों के सामने वारदात को दिया अंजाम, हत्या के बाद थाने में किया सरेंडर

बिलासपुर। मंझवा पारा में बुधवार तड़के एक युवक ने बच्चों के सामने ही हथौड़ी से पीट-पीटकर पत्नी को मार डाला। इसके बाद थाने पहुंच कर सरेंडर कर दिया। आरोपी की पत्नी GST ऑफिस में कर्मचारी थी। पति उसके चरित्र पर संदेह करता था।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है। पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची तो महिला का शव किचन में पड़ा मिला है। मंझवापारा निवासी अक्षय भार्गव की पत्नी हरी कुमारी (40) GST कार्यालय में पदस्थ थीं। अक्षय अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसके चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह करीब 5 बजे भी हरीकुमारी किचन में थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ी कि अक्षय ने हथौड़ी से हरीकुमारी के सिर पर एक के बाद एक कई वार कर दिए।

हथौड़ी से हुए कई वार के चलते हरीकुमारी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। शोर सुनकर जागे बच्चे यह सब देख कर घबरा गए। इसके बाद अक्षय खुद थाने पहुंच गया। पीछे-पीछे बच्चे और अन्य परिजन भी थाने पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। अक्षय भार्गव कोई काम नहीं करता है। हरीकुमारी से करीब 15 साल पहले शादी हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं, 13 साल का अनीश भार्गव और 12 साल का मनीष भार्गव।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *