बिलासपुर। दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे के घर मे घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ की गई, जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस घटना के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और आरोपियों को गिरफ्तार किया। घटना के बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार पेट्रोलिंग भी की गई।


मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आवेदक विकास श्रीवास पिता घनश्याम शर्मा निवासी महिमा नगर सिरगिट्टी एवं अनावेदक इस्माइल खान के मध्य 20 सितंबर 2021 को इस्माइल चिकन फास्ट फूड के सामने मोटरसाइकिल खड़ी करने की बात को लेकर वाद विवाद हुआ था। जिस पर अनावेदक इस्माइल खान ने 6 अक्टूबर की रात 10:30 बजे करीब अपने साथी संतू तिवारी एवं अन्य के साथ तलवार, हॉकी स्टिक वेल्ट, डंडा से मारपीट कर भाग गए। उसी दौरान आवेदक विकास श्रीवास भी अपने साथियों के साथ इस्माइल खान के घर जाकर इस्माइल खान के परिजनों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर घर में रखे सामान फर्नीचर दरवाजा को तोड़फोड़ किए हैं। सूचना पर सिरगिट्टी प्रभारी द्वारा मामले की गंभीरता को लेते हुए इसकी जानकारी तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्रीमती स्नेहिल साहू को हालात से अवगत करा कर आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त कर तत्काल टीम गठित कर दोनों पक्षों को आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ कर थाना लाया गया। दोनों पक्षों की शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया है।
1.अपराध क्रमांक 552 /21 धारा 307,147,148,149,506,427 भादवि
2. अपराध क्रमांक 553/21 धारा 147,148,149,458,427,2 94,506 भादवि
अपराध क्रमांक 552 /21 के आरोपी
01 नितेश चौहान पिता मनोज कुमार चौहान 18 साल 05 माह पता दुर्गा बाड़ा सिरगिट्टी
02 नीरज साहू पिता गुड्डू साहू 18 साल पता नयापारा सिरगिट्टी
03 अभिषेक यादव पिता जगदीश यादव 19 साल पता इमली पारा थाना सिविल लाइन
04 प्रियांशु बक्शेल पिता विशाल 18 साल 04माह
05ऋषभ बैरिशाल पिता विशाल 18 साल 02 माह पता न्यू लोको कॉलोनी
06 अभिषेक कुमार चौहान पिता रंजीत कुमार 20 साल पता
07 संतु उर्फ संत कुमार तिवारी पिता मनोज कुमार तिवारी 21 साल पता इमली पारा थाना सिविल लाइन
08 मो इस्माइल पिता मो इक़बाल 23 साल पता गोविंद नगर
अप क्र 553/21 के आरोपी
01 विकाश श्रीवास पिता घनश्याम 22 साल पता महिमा नगर सिरगिट्टी
02 सूरज राजपूत पिता रामखिलावन राजपूत 19 साल पता नयापारा पावर हाउस थाना सिरगिट्टी को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है
उक्त करवाई में थाना प्रभारी फैजुल शाह, सहायक उपनिरीक्षक जीवन जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक अशोक चौरसिया, प्रधान आरक्षक 245 सोमनाथ यादव, धनराज कुम्भकार,ओम मिश्रा, मिथलेश सोनी, प्रदीप सोनी, अफाक खान, रंजीत खलखो, बोधुराम कुम्हार कमलेश शर्मा की अहम भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
