बिलासपुर। खनिज विभाग ने अरपा में रेत के उत्खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ करवाई की है। अरपा में रेत का उत्खनन करते हुए एक पोकलेन के साथ 10 हाईवा और ट्रेक्टर को भी जब्त कर लिया है।

कोनी के अरपा नदी में रेत के अवैध उत्खनन तथा परिवहन की शिकायतें लगातार मिल रही थी। खनिज विभाग की टीम ने अवैध उत्खनन एवं परिवहन के संबंध में विगत पांच दिवस से लगातार छापा मार कार्यवाही की जा रही है। जांच के दौरान अवैध उत्खननकर्ताओं / परिवहनकर्ताओं के द्वारा खनिज विभाग की टीम लगातार निगरानी रखते हुए पीछा किया जा रहा था। लेकिन खनिज विभाग की टीम को चकमा देकर भाग जाते थे। लेकिन क्षेत्र की सघन एवं लगातार सतत् रूप से जांच करते हुए 10 हाईवा, ट्रेक्टर के साथ 1 नग पोकलेन मशीन को रेत का उत्खनन / परिवहन करते हुए पकड़ लिया गया है।खनिज विभाग की टीम ने कोनी के अरपा नदी में रेत उत्खनन हेतु बनाये गये कच्चे रास्ते, रैम्प को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। जिससे कि उक्त क्षेत्र पर अवैध उत्खनन तथा परिवहन की रोकथाम हो सके, साथ ही साथ विगत 05 दिनों की कार्यवाही के दौरान जप्त वाहनों को अब तक छोड़ा नहीं गया है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
