
बिलासपुर। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष तैयब हुसैन को विधायक से हुज्जतबाजी मंहगी पड़ गई। कांग्रेस कमेटी ने उसे पद से हटा दिया है। उन्हें हटाने का आदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला ने प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया के निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेश पर जारी किया है।

शहर विधायक शैलेन्द्र पांडेय और ब्लाक कांग्रेस कमेटी-1 के अध्यक्ष तैयब हुसैन के बीच 4 जनवरी को सर्किट हाउस में विवाद हो गया था। उस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी सर्किट हाउस में मौजूद थे। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हुए इस विवाद ने तब तूल पकड़ लिया जब विधायक श्री पांडेय ने इसकी शिकायत प्रदेश अध्यक्ष से कर दी। प्रदेश अध्यक्ष ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल साहू के नेतृत्व में तीन सदस्यी कमेटी का गठन कर दिया और तीन दिन के अंदर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। कमेटी गठित होते ही चुन्नीलाल साहू के नेतृत्व में तीन सदस्यी कमेटी बिलासपुर पहुंची और श्रीपांडेय और तैयब हुसैन के अलावा 40 लोगों के बयान लिए। कमेटी ने बयान के आधार पर प्रदेश अध्यक्ष को अपना रिपोर्ट पेश कर दिया था। बुधवार को प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया के निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेश पर उन्हें ब्लॉक अध्यक्ष ब्लाक-1 से हटाने के आदेश जारी कर दिए है।गौरतलब है कि पिछले दिनों कांग्रेस नेता और खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन जब बिलासपुर आए थे तब श्री पांडेय ने तैयब हुसैन का शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मान किया था। तब ये माना जा रहा था कि विवाद का पटाक्षेप हो गया। ज्यादातर लोग श्रीपांडेय द्वारा घुटने टेकना मान के चल रहे थे। लेकिन आज की करवाई ने साबित कर दिया कि मामले का पटाक्षेप अब हुआ है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 11, 2026बैटरी चोरी के 06 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल कंपनी के टावर से किया था चोरी, खरीददार भी पकड़ाया
बिलासपुरOctober 11, 2026रेलवे में 3,548 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट छात्र बन सकते है मालगाड़ी प्रबंधक, 6 नवंबर तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन
सूरजपुरOctober 11, 2026सूरजपुर में मां – बेटे की हत्या, एक का शव सड़क में मिला तो एक का घर के अंदर
बिलासपुरOctober 11, 2026दुर्गा पंडाल में लगी आग, आतिशबाजी करना पड़ा भारी, पलभर में हो गई खाक
