पत्थलगांव। पत्थलगांव प्रेस क्लब के सदस्यों ने मणिपुर घटना में शहीद हुए बीपीओ और उनके परिजनों के प्रति पत्थलगांव रेस्ट हाउस में 2 मिनट का मौन धारण कर रायगढ़ नगर के प्रतिष्ठित व वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी के बडे़ सुपुत्र असम राइफल्स में पदस्त कर्नल विप्लव त्रिपाठी के निघन को दुःखद बताते हुवे श्रद्धासुमन अर्पित किया, इस दौरान सदस्यों ने रेस्ट हाउस से इंदिरा चौक तक मौन रैली निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान सरंक्षक विजय त्रिपाठी, सुरेंद्र चेतवानी, नीरज गुप्ता, मुकेश बंसल, जितेंद्र गुप्ता, आयुष अग्रवाल, शिव प्रताप सिंग राजपूत, अंकित बंसल, बबलू तिवारी, सौरभ त्रिपाठी, निशमुद्दीन खान, बाबर खान, आकाश शर्मा मौजूद थे। रैली के इंदिरा चौक पहुंचते ही स्थानीय नागरिकों ने भी श्रद्धांजली सभा मे शामिल होकर चौक में भी शहीद परिवार को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सदस्यों ने कहा कि इस घटना में शहीद हुए कर्नल विप्लव त्रिपाठी और उनके परिजन को हम भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
