जांजगीर-चाम्पा। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के तुस्मा गांव में दो युवकों ने धारदार हथियार से पंच की हत्या कर दी है। दोनो आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद गांव के पानी टंकी में चढ़ कर बैठ गए और मीडिया के आने के बाद नीचे उतरने की जिद करते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मीडिया के सामने ही नीचे उतारा तब जमीन विवाद को लेकर हत्या करने की बात स्वीकार किया।

मिली जानकारी के अनुसार घटना शिवरीनारायण थाना अंतर्गत तुस्मा गांव की है। शनिवार को गांव में पंच भागवत साहू की रक्तरंजित लाश मिली है, दो युवक सहित कुमार केंवट और सुनील कुमार केंवट ने जमीन विवाद की वजह से पंच की हत्या कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी गांव के पानी टंकी में चढ़ गए थे और मीडिया के आने के बाद ही नीचे उतरने की जिद कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बड़ी मुश्किल से नीचे उतारा और मीडिया के सामने ही उनसे बात की तो उन्होंने अपना जुर्म मीडिया के सामने ही स्वीकार किया। दोनो आरोपियों में से सहित कुमार केवट ने बताया कि पंच भागवत साहू ने उनकी जमीन को किसी के पास फंसा दिया है उस व्यक्ति ने इनके परिवार की जमीन पर घर भी बना लिया है। मगर इन्हें पैसे नहीं मिले, बार-बार पंच भागवत साहू के चक्कर काट कर इनका परिवार परेशान था। इसकी वजह से इन लोगों ने पंच भागवत साहू की हत्या करने का फैसला किया और आज दोपहर धारदार हथियार से दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
