
जयपुर। राजस्थान के जयपुर में आयकर विभाग ने सराफा ब्यापारी और रियल एस्टेट कारोबारी के यह छापामार बड़ी करवाई की है। आयकर अधिकारियों ने छापेमारी के दौरान एक सुरंग से 7 सौ करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति जब्त की है।
राजस्थान में आयकर विभाग ने इतिहास की सबसे बड़े छापेमारी को अंजाम दिया है। आयकर विभाग की इस कार्यवाही के बाद अब प्रदेशभर के व्यवसायियों के बीच इसकी चर्चा बनीं हुई है। मिली जानकारी के अनुसार विभाग की टीमों ने पिछले पांच दिनों में अब तक तीन संबंधित फर्मों के 20 परिसरों में तलाशी ली है। जबकि 11 परिसरों में सर्वे का काम किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि विभाग की टीमों को बड़ी संख्या में दस्तावेज और बेहिसाबी रसीदें सहित कई अघोषित लेने- देने की जानकारी यहां मिली है। आयकर विभाग की एक अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार टीम को जयपुर के तीन कारोबारी समूहों (चौरड़िया डेवलपर्स ग्रुप, गोकुल कृपा बिल्डर्स और सिल्वर आर्ट ग्रुप) के प्रतिष्ठानों पर छापमारी के दौरान करीब पौने दो हजार करोड़ रुपए की अनधिकृत और बेनामी लेन-देन सुराग मिली है, जिसका खुलासा जल्द विभाग की ओर से होगा।
मीडिया रिपोटर्स की मानें, तो संबंधित फर्मे के व्यवसायिक ठिकानो और घरों में सीसीटीवी (CCTV) लगे हुए हैं। विभाग ने इन घरों के सीसीटीवी फुटेज (CCTV footage ) को जब्त कर लिया। इसमें गोकुल ग्रुप के ऑफिस के सीसीटीवी फुटेज में एक कर्मचारी नोट गिनता नजर आ रहा था। आयकर विभाग की आगे की पड़ताल में सामने आया कि इसके सिल्वर आर्ट ग्रुप में एंटीक सामानों को विदेशों में एक्सपोर्ट करता है, जिसमें सामान को 10 गुना कीमतों पर बेचा जा रहा था, लेकिन इसके हिसाब- किताब की सही जानकारी नहीं दी गई है। विभाग के एक अधिकारी के अनुसार इसी सिल्वर आर्ट ग्रुप में बने तहखाने को खंगाला गया, तो इसमें करीब 700 करोड़ रुपए अघोषित संपत्ति का राज खुला है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 14, 2026मॉर्निंग वॉक में निकले दंपत्ति, चोरों ने घर में बोला धावा, लाखों के गहने कर दिए पार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 13, 2026दुरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की तस्करी, दो गिरफ्तार, RPF ने जप्त किया 2 करोड़ का सोना
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
जांजगीर जिलाAugust 12, 2026पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने लगाया 150 लोगों को चुना, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
