जांजगीर। जिले के खरकेना गांव में एक सरफिरे ने दो महिलाओं की बेरहमी से हत्या कर दिया है। मृत दोनों महिलाएं रिश्ते में सास-बहू थी। दोनों की हत्या करने के बाद आरोपी खुद भी जहर पी लिया, जब पुलिस ने उसे उसके ससुराल से पकड़ा तो उसकी हालत खराब हो चुकी थी, इलाज के दौरान अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामला जांजगीर जिला के डभरा थाना क्षेत्र के खरकेना गांव का है। खरकेना गांव में लक्ष्मण भारद्वाज का परिवार निवास करता है। पुलिस के अनुसार लक्ष्मण को अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका था। उसे शक था कि उसकी पत्नी का पड़ोस में रहने वाली संतोषी बाई के बेटे के साथ अवैध संबंध है। इस बात को लेकर अक्सर उसका पत्नी के साथ विवाद भी होता था, जिससे परेशान होकर लक्ष्मण भारद्वाज की पत्नी अपने खरसिया स्थित मायके में रहने लगी थी। इस बात को लेकर सोमवार की देर रात लक्ष्मण भारद्वाज ने पड़ोसी संतोषी रत्नाकर के परिवार की हत्या करने की ठान ली। देर रात हत्यारें ने घर में घूसने के बाद घर के बाहरी हिस्सें में सो रही संतोषी रतनाकर और उसकी सांस गुरियार बाई पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दिया गया। घटना के वक्त घर के दूसरे सदस्य अपने अपने कमरों में सो रहे थे। कमरे का दरवाजा बंद होने के कारण लक्ष्मण भारद्वाज परिवार के दूसरे सदस्यों को नही मार सका।
इस दोहरे हत्याकांड के बाद आरोपी लक्ष्मण अपनी पत्नी के मायके खरसिया भाग गया था। उधर सुबह के वक्त घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिवार वालों के संदेह पर फरार लक्ष्म्ण भारद्वाज को पकड़ने पुलिस टीम को अलर्ट कर टीम रवाना किया गया। खरसिया में जब पुलिस ने हत्यारे लक्ष्मण को गिरफ्तार किया तो वह जहर सेवन कर चुका था। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी भी मौत हो गयी। वहीं जांजगीर पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड पर अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
बिलासपुरAugust 9, 2026कमल सोनी ने दिया चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा, क्या कहा… पढ़े खबर…
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
