जांजगीर-चाम्पा। बेजाकब्जा की जमीन में उगाए फसल को काटने से मना करने सरपंच को महंगा पड़ गया। बेजाकब्जाधारियों ने पीट पीट कर सरपंच की हत्या कर दी। नाराज परिजनों व सरपंच संघ ने शव रख कर धरना देते हुए चक्काजाम कर दिया हैं। जिससे माहौल गर्म गया है। हालांकि पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भूतहा के आश्रित गांव छोटे रबेली में कुछ ग्रामीणों ने सरकारी जमीन पर बेजा कब्जा कर धान की फसल लगा ली थी। जिस पर किसी भी किस्म का मूवमेन्ट करने पर तहसीलदार ने स्टे दिया था। इसके बाद भी बेजा कब्जा धारी ग्रामीणों के द्वारा धान की फसल की कटाई की जा रही थी। गाँव के सरपंच द्वारिका प्रसाद चंद्रा ने बेजा कब्जा धारियों को फसल की कटाई से मना किया जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने लाठी डंडे से सरपंच की जम कर पिटाई कर दी। पिटाई से लहूलुहान हो कर घायल हुए सरपँच द्वारिका प्रसाद चंद्रा को तुरन्त ही मालखरौदा के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से स्थिति गम्भीर होने के चलते उन्हें सिम्स बिलासपुर रिफर किया गया। पर सिम्स ले जाते समय उनकी रास्ते मे ही मौत हो गयी। सरपँच की हत्या से गुस्साए परिजनों व सरपँच संघ ने मालखरौदा के बीरभाठा चौक में शव रख कर चक्काजाम कर दिया हैं।

मौके पर एसडीओपी व थाना प्रभारी मौजूद है पर सरपँच संघ व परिजन पुलिस व प्रशासन के उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि हत्या करने वाला मुख्य आरोपी आदतन अपराधी हैं और उसके खिलाफ कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। कुछ माह पहले भी बेजा कब्जा तोड़वाने को लेकर उस परिवार ने सरपंच का खेत से अपहरण कर के घर ले जा कर बंधक बना कर जम कर पिटाई की थी और उल्टे सरपंच द्वारा अपनी पत्नी से छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस को कर दी थी। हालांकि पुलिस ने जांच के बाद झूठे आरोप होने पर सरपंच के खिलाफ एफआईआर नही की थी बल्कि सरपंच से मारपीट की एफआईआर दर्ज की गई थी। उसके बाद शातिर आरोपी ने पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाने के लिये रेंज मुख्यालय बिलासपुर आ कर आईजी कार्यालय में जहर खा लिया था पर जांच के बाद आरोप झूठे पाए जाने पर सरपँच के खिलाफ एफआईआर दर्ज नही किया गया। जिससे आरोपी परिवार सरपंच से रंजिश रखता था और उसी रंजिश की परिणीति आज सरपंच की हत्या के रूप में सामने आई।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
बिलासपुरAugust 9, 2026कमल सोनी ने दिया चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा, क्या कहा… पढ़े खबर…
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
