जीपीएम। जीपीएम पुलिस ने व्यापारी से 05 लाख रूपये की चोरी का खुलासा किया है। जिसमे मालिक के ड्राइवर ने ही वारदात को अंजाम दिया था। व्यापारी के मध्यप्रदेश से बिलासपुर लौटते समय वसूली की रकम उसके 05 लाख रूपये की चोरी कार से ही हुई थी। पुलिस ने आरोपीयो को रिपोर्ट के 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर शत प्रतिशत बरामदगी की गई है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 13 दिसंबर को प्रार्थी नवीन थारानी थाना में उपस्थित होकर लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह 05.12.201 को अपनी कार से जैतहरी अनुपपूर कोतमा गया था। वहां से दाल की वसूली की रकम 05 लाख रूपये लेकर वापस बिलासपुर आ रहा था। इस दौरान कार मे पेटोल डलवाने के लिये मथुरा पेट्रोल पंप गोरेला मे रूककर पेट्रोल डलवाया फिर कार को खड़ा कर पेशाब करने चला गया। वापस आया तो देखा कि कार के अंदर बैग मे रखे नगदी रकम 5 लाख रूपये को बैग सहित किसी ने पार कर दिया है। घटना के बाद अपने व्यापारियो से पूछताछ के साथ साथ रकम की पतासाजी कर रहा था। कुछ पता नही चलने पर 13.12.2021 को थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराया। थाना गौरेला प्रभारी निरीक्षक युवराज तिवारी ने घटना को सज्ञान मे लेते हुये तत्काल टीम गठित कर पतासाजी शुरू किया गया एवं प्रार्थी से प्राथमिक पूछताछ पर प्रथम दृष्टया व्यापारी नवीन थारानी के ड्राइवर दीप साहू के ऊपर संदेह गया तो टीम को बिलासपुर रवाना कर आरोपी ड्राइवर दीप साहू से मनोवैज्ञानिक एवं टेकेनिकल जानकारी के आधार पर पूछताछ किया गया जो आरोपी लगातार झूठ बोलते रहा और अंत मे कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया और बताया कि घटना से लगभग 5-6 दिन पूर्व बिलासपुर तितली चौक के पास अपने साथी रवि साहू और मनीष साहू से मिलकर उनको जानकारी दिया कि सिंधी व्यापारी हर रविवार को वसूली करने अनुपपूर की तरफ जाता है मै साथ मे रहता हूं 05 से 10 लाख रूपये साथ मे रखता है। उसके बाद तीनो मिलकर प्लान बनाये कि जब मै अनुपपूर से निकलूगा तो फोन करूंगा तुम लोग बिलासपुर आना प्लान के मुताबिक जब आरोपी ड्राइवर दीप साहू व्यापारी को लेकर अनुपपूर पार किया तब रवि और मनीष गौरेला पहुच चुके थे जैसे ही मथूरा पेट्रोल पंप गौरेला मे ड्राइवर कार रोका तब व्यापारी पेशाब करने के लिये पेट्रोल पंप मे गया तो आरोपी ड्राइवर दीप साहू अपने साथियो को रूपये से भरा बैग देकर भगा दिया और स्वयं अनजान बनकर व्यापारी के साथ सहानुभूति जताने लगा और बैग को खोजने का नाटक करने लगा। आरोपी ने पूछताछ पर बताया कि चोरी किये रकम को तीनो मिलकर बिलासपुर महमंद रायगढ बायपास के पास आपस मे बांट लिये और बैग को गोरेला से जाते वक्त मनीष और रवि केंदा से जाम दमड़ी रोड मे फेंक दिये थे । आरोपीयो से लूट की रकम दीप साहू से 2 लाख 40 हजार रूपय, रवि से 1 लाख 30 हजार रूपय , मनीष से 01 लाख 10 हजार रूपये नगदी एवं चोरी के पैसे से खरीदा गया मोबाईल 20, हजार रूपय का कुल—4 लाख 80 हजार नगद व 01 नग मोबाईल कीमती 20,000 रूपय एवं व्यापारी का चोरी किया गया बैग एवं खाता बही जप्त किया गया है आरोपीयो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है । जीपीएम पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये टीम तैयार कर 24 घण्टे के अंदर 03 आरोपीयो के पकड़ लिया गया ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव
बलौदा बाजारJune 14, 2026एक ही गांव में 8 लोगों की रहस्यमय मौत, जांच के लिए खोदी जा रही है कब्र, फॉरेंसिक जांच में होगा खुलासा
बिलासपुरJune 13, 2026ब्लैक लिस्टेड फर्म को 13 करोड़ का काम, कटघरे में PWD के अधिकारी, क्या है मामला पढ़े खबर….
