बिलासपुर। MIC की बैठक में बुधवार को 54 प्रस्ताव पास किए गए। बैठक में रिंग रोड़ 2 का नाम महाराणा प्रताप गौरव पथ करने का निर्णय लिया गया है।

महापौर रामशरण यादव ने बुधवार को विकास भवन में एमआईसी की बैठक ली। इसमें 54 प्रस्ताव पर चर्चा हुआ। बैठक में निगम आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी, सभापति शेख नजीरूद्दीन, एमआई सी सदस्य सहित सभी जोन के कमिश्नर और अधिकारी शामिल हुए। एमआईसी प्रस्ताव क्रमांक 17 के तहत अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पत्र को रखा गया जिसमें महाराणा प्रताप चौक से मंगला चौक तक गौरव पथ रिंग रोड़ क्रमांक 2 मार्ग का नाम परिवर्तित कर महाराणा प्रताप के नाम पर करने की मांग की, एमआईसी के सदस्यों ने इस मार्ग का नाम महाराणा प्रताप गौरव पथ किए जाने की मांग के प्रस्ताव को पास कर दिया। इसके साथ ही सरकंडा एव मधुबन मुक्तिधाम में एलपीजी शवदाह गृह की स्थापना होने के बाद निविदा अनुबंधों के अनुसार कार्य पूर्व करने के बाद 1 माह तक कंपनी ही इसका संचालन करेंगा इसके बाद शवदाह गृह में अंतिम संस्कार करने हेतु दर निर्धारण के लिए प्रकरण मेयर इन काउंसिल के समक्ष रखा गया। इस दौरान एमआईसी सदस्य, अजय यादव, राजेश शुक्ला, मनीष गढ़ेवाल, पुष्पेंद्र साहू, विजय केशरवानी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहें। प्रस्ताव क्रमांक 38 में सीएसआईडीसी द्बारा सेक्टर सी औद्योगिक विकास केंद्र सिरगिट्टी में 9 एकड़ भूमि पर संचालित किये जा रहें हाईटेक बस-स्टैंड परिसर को समस्त अस्थियों एवं दायित्वों सहित नगर निगम बिलासपुर को हैंडओवर करने की जानकारी दी गई।
00 दो साल का मना जश्न
नगर निगम बिलासपुर में महापौर बने रामशरण यादव को दो वर्ष पूर्ण हो गए है। जिसका जश्न मनाते हुए बैठक के बाद सभी एमआईसी सदस्य और निगम के अधिकारियों ने केक काटकर खुशिया मनाई।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
