बिलासपुर- लम्बे समय से लाइन में चल रहे निरीक्षक सुरेंद्र स्वर्णकार को तोरवा थाने की कमान दी गयी हैं। वही तोरवा के प्रभारी सुखनंदन पटेल को यातायात थाने में भेजा गया हैं। एसपी ने इस सम्बंध में आदेश जारी कर दिए हैं। ज्ञातव्य हैं कि तारबाहर थानेदार रहने के दौरान लॉक डाउन में पेट्रोल पंम्प कर्मी को पीटने के मामले में सुरेंद्र स्वर्णकार को लाइन अटैच कर दिया गया था। इसके बाद सिविल लाइन थाने में पदस्थापना के दौरान उनका नारायणपुर तबादला हो गया था। बस्तर जॉइनिंग से पहले तबादला तो रुक गया पर उन्हें सिविल लाइन थाने से हटा कर शिकायत सेल में अटैच कर दिया गया था। लगभग एक साल वनवास काटने के बाद स्वर्णकार एक बार फिर सिविल लाइन थाना प्रभारी बने पर आईजी ने उन्हें फिर से लाइन अटैच कर दिया। अब नई कप्तान ने उन पर भरोसा जता कर एक बार फिर उन्हें तोरवा थाने की कमान सौपीं हैं। अब देखना ये हैं कि स्वर्णकार नई एसपी के भरोसे में कब तक खरा उतर पाते हैं।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
